वाराणसी

जापान के पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि, जब शिंजो आबे बन गए थे बनारसी…

Shinzo Abe Death: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत के बाद पूरे देश में राष्ट्रीय शोक घोषित हो गया। शिंजों आबे जब बनारस आए थे तो...

2 min read
Jul 08, 2022
 Tribute to former PM of Japan when Shinzo Abe became Banarasi...
Tribute to former PM of Japan when Shinzo Abe became Banarasi...

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे और भारत के प्रधानमंत्री मोदी से गहरी मित्रता से पूरी दुनिया वाकिफ है। इनकी मित्रता की साक्षी बनारस की गंगा आरती भी बनी। जब प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस पहुंचे थे। शुक्रवार को गोली मार कर हत्या की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। वाराणसी के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र ने ट्वीट कर देश में राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। गोली लगने पर भी उन्होंने लिखा कि मेरे प्रिय मित्र शिंजो अबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं। कीर्तिशेष होने पर देशभर के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।
12 दिसंबर को दिखे बनारसिया रूप में
पीएम मोदी और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की दोस्ती जगजाहिर है। प्रधानमंत्री रहते हुए शिंजो आबे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस पहुंचे थे। उन्हें 12 दिसंबर 2015 को वाराणसी दर्शन को लेकर आए। दोनों प्रधानमंत्रियों ने दशाश्वमेध घाट पर गंगाजल हाथ में लेकर विश्व की मंगलकामना का संकल्प लिया था। शिंजो आबे बनारसी रूप में दिखे थे।

भारतीय संस्कृति के हो गए थे मुरीद
बनारस दौरे के दौरान शिंजो आबे ने भारतीय संस्कृति और सभ्यता के कई रूपों के संगम देखा था। इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति के प्रति स्नेह दिखाया था। दोनों प्रधानमंत्रियों ने मढ़ी में बैठकर एक घंटे से अधिक गंगा आरती देखी थी। तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री शिंजों की यह यात्रा भारत की विदेश नीति का अहम हिस्सा थी, जिसने दुनिया की महाशक्तियों को अपना अहसास दिलाया था। आज उनके ने होने पर देश ने श्रद्धांजलि दी।

Published on:
08 Jul 2022 03:16 pm