वाराणसी

पाइपलाइन लीकेज ठीक करते वक्त हुआ बड़ा हादसा, मिट्टी में दबने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, परिवारों में मातम

Apr 08, 2026
Feature image

केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली बाजार में चौकिया शिवालय के पास बुधवार को पाइपलाइन बिछाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करीब 30 फीट गहरे गड्ढे में दो मजदूर पाइपलाइन की लीकेज ठीक करने के लिए वेल्डिंग कर रहे थे, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी धंस गई और दोनों मजदूर मलबे में दब गए। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप

मृतकों की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले प्रिंस कुमार (20) और निरंजन कुमार महतो (32) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी कोशिशों के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।

धंसने को हादसे की मानी जा रही वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढा बहुत गहरा था और वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और शुरुआती जांच में मिट्टी धंसने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Updated on:
08 Apr 2026 11:24 pm
Published on:
08 Apr 2026 11:24 pm
Also Read
View All
सावन में कांवड़ियों का उत्साह हुआ दोगुना: पब्लिक अनाउंस सिस्टम से बज रहा शिव स्त्रोत, काशी में बुधवार से हुई शुरुआत

कोडिन कफ सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड लाया जाएगा भारत, दुबई सरकार ने शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी पर जताई सहमति

वाराणसी में कैंसर के मरीज ने अस्पताल की बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, लंबे समय से चल रहा था इलाज

क्राइम ब्रांच का कर्मी बनकर चांदी लूटने वालों का पुलिस से सामना, बनारस में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, SOG प्रभारी भी घायल

Ajay Rai BJP Statement: ‘मेरा बूथ का नारा देने वाले अपना बूथ भी नहीं बचा सके’, बांकीपुर उपचुनाव पर अजय राय का तंज