वाराणसी

Monsoon 2024: यूपी पहुंचा मॉनसून, आज से 29 जिलों में झूमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

UP Monsoon 2024: दिल्ली एनसीआर समेत पूरे देश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मॉनसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों के भीतर मॉनसून पूरे यूपी को कवर कर लेगा।

2 min read
Jun 22, 2024
मॉनसून की धमाकेदार एंट्री, 23, 24, 25 जून को 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

UP Monsoon 2024: देश के अधिकतर राज्यों में मॉनसून पहुंच गया है। बिहार में भी मॉनसून की एंट्री होने के साथ ही यूपी में बारिश शुरू हो गई है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिन में पूरे उत्तर प्रदेश में मॉनसून की एंट्री हो जाएगी। अभी फिलहाल पूर्वी यूपी के कई इलाकों में प्री मॉनसून का असर देखा जा रहा है। अयोध्या और आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके बाद तापमान से राहत मिली है। वहीं उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से और पश्चिमी राजस्थान में अभी मॉनसून की एंट्री नहीं हुई है और यहां अब भी लोगों को हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है।

आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि अगले तीन से चार दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश हो रकती है। वहीं दिल्ली एनसीआर को भी अगले चार दिन में राहत मिलने लगेगी। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड और मध्य प्रदेश समेत बिहार में भी मॉनसून की बारिश शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही 30 जून तक मॉनसून के दिल्ली पहुंचने का अनुमान है।

IMD Alert : यूपी के इन 29 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

वाराणसी ,जौनपुर ,भदोही ,मिर्जापुर, प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, कुशीनगर, आजमगढ़ ,मऊ, महाराजगंज, बस्ती, संत कबीर नगर ,सिद्धार्थनगर, बलिया, सोनभद्र, मुजफ्फरनगर, शारदापुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

Weather Alert : उत्तराखंड में 24 से 30 जून तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि इस बार लू का प्रकोप पहाड़ी इलाकों में भी देखा गया। हालांकि हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों में अब लोगों को लू से राहत मिल गई है। पिछले तीन दिनों में बारिश की वजह से यहां तापमान में कमी आई है। उत्तराखंड में 24 से 30 जून के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों में बारिश के साथ भूस्खलन की भी संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

Rain Alert : इन राज्यों में भी तेज बारिश की संभावना

बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई है। वहीं अगले 24 घंटे में 9 राज्यों में बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुदुच्चेरी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार और सिक्किम में बारिश हो सकती है। वहीं झारखंड, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे में मॉनसून पहुंच सकता है। यहां 40 की स्पीड से हवाएं चलने का भी अनुमान है।

Also Read
View All

अगली खबर