Sambhal Oyo Hotel: यूपी के संभल जिले में ओयो होटल के कमरे में युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। जहां युवक का शव फांसी के फंदे कर लटका हुआ था तो वहीं युवती बेसुध हालात में बेड पर पड़ी मिली। होटल स्टाफ की सूचना पर एसपी, एडिशनल एसपी, कोतवाली पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने फॉरेसिंक टीम को मौके पर बुलाकर गहन पड़ताल कराई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। इसके बाद युवक-युवती के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।