वाराणसी

‘अपराध मुक्त नहीं अपराध युक्त प्रदेश हो गया है यूपी’, वाराणसी में भाजपा पर भड़के अजय राय बोले-कांग्रेस के बब्बर शेर डरने वाले नहीं

Ajay rai statement on government। Varanasi news। Politics news : अजय राय ने आरोप लगाया है कि सरकार ने उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त प्रदेश बनाने का दावा किया था, लेकिन पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक लगातार हो रही हत्याओं ने साबित कर दिया है कि उत्तर प्रदेश अपराध युक्त प्रदेश बन गया है

2 min read
Jun 04, 2026
UP Congress President Ajay Rai
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। PC: IANS

UP Politics News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी जनता के वास्तविक मुद्दों से पूरी तरह भाग रही है। अजय राय ने कहा कि जब-जब कांग्रेस और कांग्रेस नेता राहुल गांधी किसान, युवाओं, दलितों और पिछड़ों के अधिकारों की आवाज उठाते हैं, तब-तब बीजेपी जवाब देने के बजाय विपक्ष पर व्यक्तिगत हमले करने और जनता का ध्यान भटकने वाली राजनीति करती है।

प्रदेश में कानून नाम की चीज नहीं: राय

अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था गंभीर हो चुकी है और यहां लगातार हो रही हत्या व अपराध से जनता त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त प्रदेश बनाने का दावा किया था, लेकिन पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक लगातार हो रही हत्याओं ने साबित कर दिया है कि उत्तर प्रदेश अपराध युक्त प्रदेश बन गया है और अपराधियों के मन में शासन का भय खत्म हो चुका है।

अजय राय ने कहा है कि महोबा में दलित बेटी के साथ हुए अन्याय और उत्पीड़न के मामले में जब वह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पूरी तरह से बौखला गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और उनके नेताओं ने दलित बेटी को न्याय दिलाने में कोई मदद नहीं की, लेकिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनके खिलाफ बुनियाद आरोप लगाए गए। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि देश और प्रदेश की सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए कांग्रेस और कांग्रेस के नेताओं की छवि पर प्रहार कर रही है।

पेपर लीक पर उठाया सवाल

अजय राय ने कहा है कि देश में नीट, एसएससी-जीडी, रेलवे भर्ती, यूपी पुलिस भर्ती समेत अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाएं हुई, लेकिन जिस तरह से पेपर लीक हुआ, उसने युवाओं के सपनों को तोड़ दिया है। वर्षों तक कठिन परिश्रम से तैयारी करने वाले छात्र और अभ्यर्थी आज अपने हक के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार के पास इसका जवाब नहीं है। उन्होंने काबा कहा है कि परीक्षा पर चर्चा करने वाले प्रधानमंत्री मोदी आज इन गंभीर मुद्दों पर पूरी तरह से मौन साधे हुए हैं।

अजय राय ने आरोप लगाया है कि वर्तमान समय में काशी की दुर्दशा हर कोई जानता है। काशी की जनता भी जानना चाहती है कि आखिर क्योटो बनाने और विकास के नाम पर खर्च किए गए हजारों करोड़ों रुपए का वास्तविक लाभ किसे मिला। उन्होंने आरोप लगाया है कि अभी भी काशी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। वहीं, दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जनप्रतिनिधि धरातल पर काम करने के बजाय केवल झूठे प्रचार और विदेशी मेहमानों के स्वागत वाले आयोजनों में व्यस्त हैं, जबकि जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है।

Published on:
04 Jun 2026 03:27 pm
Also Read
View All
वाराणसी में शुरू हुई BRICS की बैठक, पारंपरिक तरीके से हुआ स्वागत, काशी के जीआई प्रोडक्ट्स की लगाई गई प्रदर्शनी

वाराणसी में 2 युवकों के मिले शव, हत्या-आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे

वाराणसी में गोमती नदी में नहा रहे दो बच्चे डूबे, छुट्टियों में ननिहाल आये थे मासूम, एक शव बरामद

वाराणसी में ब्रिक्स देशों की बैठक: काशी के जीआई उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी, बनारसी संस्कृति से रूबरू होंगे 11 देश

वाराणसी जेल की बॉउंड्री कूदने वाले को लगेगा 240 वोल्ट का झटका, कराई गई इलेक्ट्रिक फेंसिंग, बढ़ाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे