वाराणसी

वाराणसी में स्थापित होगा UP का पहला राजकीय प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्थापित होगा उत्तर प्रदेश (UP) का पहला राजकीय प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र। इसके लिए प्रदेश के आयुष विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दिया है। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।

less than 1 minute read
Aug 12, 2022
उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु

वाराणसी. पहले से ही चिकित्सा हब के रूप में स्थापित वाराणसी में अब प्रदेश का पहला राजकी प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र स्थापित किया जाएगा। ये राजकीय प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र वाराणसी के चौबेपुर में स्थापित होगा। इसके लिए सात बीघा जमीन चिन्हित कर ली गई है। शुक्रवार को पत्रिका संग बातचीत डॉ दयालु ने बताया कि प्रदेश में आयुष वेलनेस सेंटर तो हैं वो भी एक दो नहीं बल्कि विभाग ने 500 पुराने अस्पतालों को आयुष वेलनेस केंद्र के रूप में विकसित कर दिया है। वाराणसी के चौबेपुर में ये यूपी का पहला विशुद्ध राजकीय प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र होगा। उन्होंने ये भी बताया कि वाराणसी के अलावा गोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय खोलने की भी तैयारी है जहां दूसरा प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र होगा। इस संबंध में प्रस्ताव केंद्र सरकार के विचाराधीन है।

2025 तक यूपी में खुलेंगे 1600 आयुष वेलनेस सेंटर

उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने बताया कि ये राज्य का पहला प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र मे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने 2025 तक 1600 आयुष वेलनेस सेंटर खोलने वाली है। इसमें 500 केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। आयुष राज्यमंत्री ने बताया कि विभाग ने 50 बेड के नौ अस्पताल आरंभ किए हैं जो वाराणसी, अमेठी, कानपुर देहात, कानपुर नगर में स्थित हैं।

ये आयुष वेलनेस सेंटर एकीकृत अस्पताल हैं

उन्होंने बताया कि ये आयुष वेलनेस सेंटर एकीकृत अस्पताल हैं, जहां आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी पद्धति से इलाज होगा। कहा कि सरकार चाहती है कि लोग आयुष अस्पताल खोलने में सहयोग के लिए आगे आएं। उन्होंने अपील की कि ऐसे लोग जिनके पास एक एकड़ या उससे कम जमीन है वो अपनी जमीन दान दें।

Published on:
12 Aug 2022 02:38 pm
Also Read
View All
मनीष सिंह हत्याकांड: प्रदर्शन की सूचना मिलते ही छवानी में तब्दील हुआ वाराणसी जिला मुख्यालय, कई संगठनों के पदाधिकारी हाउस अरेस्ट

पूर्वांचल से जुड़े लखनऊ बिल्डर हत्याकांड के तार, वाराणसी समेत कई जिलों में पुलिस ने डाला डेरा, गोली मारकर हुई थी हत्या

दंपति के निजी वीडियो इंस्टा पर, पुलिस नहीं सुनी तो कोर्ट ने दिया FIR का आदेश, डाली गई 200 Video, वाराणसी का मामला

पत्नी की बेवफाई का मिला सबूत तो पति ने छोड़ा साथ, वाराणसी में पति-पत्नी और ‘वो’ की अनोखी कहानी

चंदौली कोर्ट बना रही संस्था ही बनाएगी वाराणसी कोर्ट की डिजाइन, शासन को भेजा गया प्रस्ताव, एक ही छत के नीचे होंगी सारी सुविधाएं