वाराणसी

CM Yogi Adityanath Varanasi Visit: सीएम योगी ने वाराणसी में कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ, 5 लाख तक होगा मुफ्त इलाज

Cm health scheme: वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना'की शुरुआत कर दी है। आज से यूपी में 12 लाख शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।
2 min read
Jul 08, 2026
Up teachers news
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दौरे के दूसरे दिन बुधवार को 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत की। Pc-Patrika

UP teachers Health Schemes : अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दौरे के दूसरे दिन बुधवार को वाराणसी से 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' की शुरुआत कर दी है। बड़ालालपुर स्थित टीएफसी के हाल से मुख्यमंत्री ने यूपी के शिक्षकों, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइयों को बड़ी सौगात दी है। बता दें कि इस योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज प्राप्त होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कैशलेस चिकित्सा संबंधित प्रतीकात्मक कार्ड भी 25 लोगों को सौंपा है।

पूरे प्रदेश के शिक्षकों को सीएम योगी ने दी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी से प्रदेश के शिक्षा जगत और विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी सौगात दी है। पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल (टीएफसी) से मुख्यमंत्री ने शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लगभग 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से पैसे का हस्तानांतरण किया। इस दौरान प्रदेश भर के 10 लाख शिक्षकों और संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर भी किया गया है। कार्यक्रम के दौरान बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह और माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी भी मौजूद रहीं।

गौरतलब है कि शिक्षकों को इलाज की चिंता से मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया है। इसकी आयुष्मान भारत योजना के तर्ज पर ही शुरुआत की गई है। इस योजना से प्रदेश भर के करीब 12 लाख शिक्षकों और उनके परिवारों को 5 लाख रुपए तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इसमें नियमित शिक्षकों के साथ-साथ शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोईया और कस्तूरबा विद्यालयों के स्टाफ को भी शामिल किया गया है। इस योजना के तहत वाराणसी जिले के 1145 विद्यालयों के 12,407 और पूरे वाराणसी मंडल के 7417 विद्यालयों में कार्यरत कुल 66,205 पात्र शिक्षकों व कर्मचारियों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।

विद्यार्थियों के परिजनों के बैंक खातों में धनराशि हस्तानांतरित

वहीं, शिक्षा की नीव को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लगभग 1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से वित्तीय सहायता भी प्रदान की। इसके तहत विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, जुता, स्वेटर, बैग और स्टेशनरी खरीदने के लिए प्रति छात्र ₹1200 की धनराशि सीधे उनके अभिभावकों के खाते में ट्रांसफर की गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि इस योजना के अंतर्गत अकेले वाराणसी जनपद के 1,54,634 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

Also Read
View All
BHU के ICU में पद्मश्री प्रो. टीके लहरी से हुई मारपीट, एसोसिएट प्रोफेसर पर आरोप, 8 महीने से चल रहा इलाज

चेतावनी बिंदु से नीचे पहुंचा गंगा का जलस्तर लेकिन बढ़ी दुस्वारियां, वाराणसी में लोग सिल्ट और बदबू से परेशान

BHU के प्रोफेसर को सिलेंडर में 3.8 किलो गैस कम मिली, पीएमओ में की शिकायत, पूर्ति विभाग बोला- कराएंगे जांच

सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में बाढ़ का लिया जायजा: प्रभावितों में बाटी राहत सामग्री, बोले- परेशान होने की जरुरत नहीं

विदेशी यात्रियों को लेकर वाराणसी आ रहा क्रूज: 15 सितंबर को पहुंचेगा काशी, मेहमान पूर्वांचल की संस्कृति से होंगे रूबरू