वाराणसी

युवतियों की दबंगई: वाराणसी में डोसा दुकान में की मारपीट-तोड़फोड़, दो के खिलाफ मामला दर्ज

Varanasi latest news: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में कथित तौर पर दो युवतियों की दबंगई का मामला सामने आया है।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2026, 7:43 AM IST
Varanasi latest news
दुकान में मारपीट का आरोप, (Pc-Video Grab)

Varanasi Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में कथित तौर पर दो युवतियों की दबंगई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित एक डोसा की दुकान में घुसकर दो युवतियों ने जमकर तांडव किया। आरोप है कि इस दौरान दुकान में रखे सामान को युवतियों ने सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद ग्राहक व दुकान के कर्मचारियों से मारपीट भी की। दुकान मालिक का आरोप है कि जाते-जाते दोनों ने दुकान के गल्ले में हाथ डालकर पैसे निकालने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी भेलूपुर पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले में दो अज्ञात युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, इस घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर इलाके में स्थित प्रसिद्ध एक डोसा की दुकान पर हंगामा और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने आरोप लगाया है कि शनिवार की रात 8 बजे काले रंग की एक्टिवा से दो युवतियां दुकान पर पहुंची और रंगदारी मांगने लगी। आरोप है कि पैसे ना देने पर दुकान में घुसकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान दोनों ने दुकान का सारा सामान फेंक दिया और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। वहीं, एक अन्य ग्राहक बच्चों को भी चोट लगी है। आरोप है कि जाते-जाते युवतियों ने जान से करने व झूठे मुकदमे में फंसने की धमकी भी दी। दुकानदार ने इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया है। वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

दुकानदार ने बताया कि दोनों युवतियां सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा के रहने वाले मनोज चौरसिया और मंटू चौरसिया वह सुजल चौरसिया के परिवार से जुड़ी है। जाते-जाते दोनों ने इन लोगों का नाम बताया था। वहीं दूसरी तरफ घटना से जुड़े सामने आए सीसीटीवी फुटेज में ऑडियो में एक दूसरा पहलू भी सुनाई दे रहा, जिसमें एक युवती 'मेरे पापा को इन लोगों ने मारा है और इन पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है' कहती सुनाई दे रही है। इसके बाद दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी गई।

क्या बोली पुलिस

भेलुपुर इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया है कि इस पूरे मामले में दुकान के मालिक ने युवतियों के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात युवतियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करा दी है। सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्य के आधार पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर अज्ञात युवतियों का नाम पता दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
16 Nov 2026, 7:43 AM IST
Published on: