वाराणसी

घर के बाहर सो रहे तीन लोगों पर जानलेवा हमला, वाराणसी में पत्थर से सिर कूचकर एक ही हत्या, दो घायल

Varanasi Crime News : वाराणसी में घर के बाहर सो रहे तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पत्थर से सिर कूचकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है..
2 min read
Aug 08, 2026
Varanasi latest news
Pc-Patrika

Brutal Murder In Varanasi: वाराणसी में घर के बाहर सो रहे तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पत्थर से सिर कूचकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है, जबकि दो लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में परिजनों द्वारा तहरीर सौंपे जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मौके पर पहुंचे शहर दक्षिणी विधायक

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक इलाके में शनिवार की सुबह तीन लोगों के ऊपर पत्थर से प्रहार किया गया। इस घटना में रवि चौहान उर्फ पप्पू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अशोक पासी और गणेशु कनौजिया इस घटना में घायल हुए हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होने के बाद शहर दक्षिणी विधायक नीलकंठ तिवारी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की है।

मृतक पप्पू की बहु विभा देवी ने बताया कि उसके ससुर मकान में ही पान की दुकान लगाए करते थे और देर रात वह खाना खाकर घर के बाहर ही सोए हुए थे, इसी बीच कुछ लोग आए और सिर कूचकर उनके ससुर की हत्या कर दी। इस घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। विभा ने बताया कि वह घटना के वक्त वह घर पर मौजूद नहीं थी और अपने एक रिश्तेदार के यहां गाजीपुर गई हुई थी। सुबह आसपास के लोगों ने फोन पर मामले की जानकारी दी, जिसके बाद वह वाराणसी पहुंची तो उसके ससुर मृत अवस्था में पड़े हुए थे।

क्या बोली पुलिस

वहीं, घटना की जानकारी होने के बाद आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची। एडीसीपी वैभव बांगर ने बताया है कि शनिवार की सुबह स्थानीय थाने को एक व्यक्ति की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। वहीं, घटनास्थल पर खून से सना हुआ पप्पू का शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया पत्थर से सिर कूचकर पप्पू की हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। इस मामले में फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। वहीं, दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने मामले में तहरीर सौंपी है, जिसके बाद मामले में टीम गठित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
08 Aug 2026 10:43 am
Published on:
08 Aug 2026 10:41 am
Also Read
View All
ज्ञानवापी मुक्ति की कामना लेकर विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं श्रृंगार गौरी की वादिनी महिलाएं, सिर पर कलश रखकर निकाली शोभायात्रा, बाबा विश्वनाथ को चढ़ाया जल

काशी में लव जिहाद! सलमान ने सन्नी बनकर महिला को फंसाया, शादी के बाद धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, हुआ अरेस्ट

वाराणसी में नाबालिग के साथ गलत हरकत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Indane Xtralite Now: अब गैस सिलेंडर की 3 घंटे में होगी डिलीवरी, वाराणसी में लॉन्च हुआ इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ

सावन में कांवड़ियों का उत्साह हुआ दोगुना: पब्लिक अनाउंस सिस्टम से बज रहा शिव स्त्रोत, काशी में बुधवार से हुई शुरुआत