वाराणसी

पटाखों से होता है पर्यावरण का नुकसान, पटाखों से रहें दूर, बनारस में चला हस्ताक्षर अभियान, नुक्कड़ नाटक

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के समर्थन में उतरीं सामाजिक संस्थाएं। अलग-अलग क्षेत्र के लोगों को किया जागरूक।
3 min read
Oct 16, 2017
पर्यावरण संरक्षण के लिए हस्ताक्षर अभियान
पर्यावरण संरक्षण के लिए हस्ताक्षर अभियान

वाराणसी. पर्यावरण संरक्षण के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिल्ली-एनसीआर में पटाखा जलाने व बेचने पर लगाए गए प्रतिबंध के समर्थन में वाराणसी की सामाजिक संस्थाएं आगे आई हैं। ये सामाजिक संस्थाएं लगातार जागरूकता अभियान चला रही हैं। हस्ताक्षर अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में सोमवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर इन संस्थाओं ने हस्ताक्षर अभियान के साथ नुक्कड़ नाटक कर लोगों को आतिशबाजी से बचने का संदेश दिया। इसमें बड़ी तादाद में आमजन की भी सहभागिता रही। लेकिन वहीं पर इसी शहर में नगर निगम प्रशासन और कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कूड़े में आग लगा कर प्रदूषण फैलाने पर आमादा है। इस बाबत इन संस्थाओं का कहना कहना है कि उन्हें यह पता ही नहीं कूड़े को जलाने से निकलने वाले धुएं से प्रदूषण कितना प्रदूषित होता है। लेकिन इस तरफ न नगर निगम प्रशासन का ध्यान है न जिला प्रशासन का।

विश्व ज्योति संस्थान और आशा ट्रस्ट द्वारा संचालित केयर 4 एयर अभियान ने मैदागिन, कैंट, आशापुर इलाके में सुबह 11:00 से शाम तक आयोजित नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अवसर पर संस्थाओं से जुड़े लोगों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जन को सर्वोच्च न्यायालय के उस फैसले के की विस्तार से जानकारी दी जिसके तहत दीवाली पर दिल्ली में पटाखे जलाने पर रोक लगा दी गयी है। कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्देश दिल्ली में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर दिया है।

केयर 4 एयर की मुख्य अभियानकर्ता एकता शेखर ने यह बताया कि 10 नवम्बर 2016 को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) द्वारा एक मामले में दिए गए फैसले (UPPCB.com/pdf/10-11-2016.pdf) के पृष्ठ संख्या आठ के प्रथम पैराग्राफ में यह स्वीकार किया गया है कि साफ हवा और स्वच्छ पर्यावरण में जीवन व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। प्रेरणा कला मंच ने नुक्कड़ नाटक के मध्यम से लोगों के बीच बिना पटाखों के दिवाली मानाने का संदेश दिया। नाटक पर्यावरण को लेकर प्रदूषण मुक्त करने हेतु एवं स्वच्छ वातावरण की ओर एक संदेश दिया गया। इस हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षरकर्ताओं द्वारा यह संकल्प भी लिया गया कि दिवाली एक रौशनी, प्रेम भाई,भाईचारे का त्यौहार है इसे रौशनी के त्यौहार की तरह मनाएंगे। इसके साथ ही सभी ने प्रदूषण के खिलाफ स्वछता की ओर बढने का संकल्प भी लिया।

वक्ताओं ने बताया कि एक ओर,विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट बताती है कि भारत में वायु प्रदूषण से सालाना 12 लाख लोगों की मौत होती है वहीं,यूनीसेफ द्वारा 25 नवम्बर 2016 को लखनऊ में जारी रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में प्रति घंटे 4 नवजात बच्चों की मौत वायु प्रदूषण के कारण होती है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार भारत में वायु प्रदूषण से हर व्यक्ति की आयु में चार साल कमी होती जा रही है। ऐसे में केयर 4 एयर ने लोगों से इस अभियान के मार्फत मांग की कि दीवाली पर पटाखों पर पाबंदी केवल दिल्ली नहीं बल्कि पूरे देश में लागू की जाए। इस मौके पर सौरभ, रवि, ओम प्रकाश, सुनील, आशुतोष और प्रेरणा कला मंच की टीम मौजूद रही।

Published on:
16 Oct 2017 08:28 pm
Also Read
View All
वाराणसी में कैंसर के मरीज ने अस्पताल की बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, लंबे समय से चल रहा था इलाज

क्राइम ब्रांच का कर्मी बनकर चांदी लूटने वालों का पुलिस से सामना, बनारस में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, SOG प्रभारी भी घायल

Ajay Rai BJP Statement: ‘मेरा बूथ का नारा देने वाले अपना बूथ भी नहीं बचा सके’, बांकीपुर उपचुनाव पर अजय राय का तंज

जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशियां मातम में बदलीं, वाराणसी में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने NH किया जाम

Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी! महिला से 4,000 हजार ऐंठे, पुलिस ने तुरंत कराया रिफंड