वाराणसी

GST अधिकारी के ससुराल में 2.5 करोड़ के गहने चुराने वाले 2 अरेस्ट, वाराणसी पुलिस ने एक को किया ‘लंगड़ा’

Varanasi Crime News। Encounter in varanasi: वाराणसी में शिवपुर थाना क्षेत्र के ऊंदी के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। बताया जा रहा है कि बीते दिनों ढाई करोड़ की चोरी को इन्ही बदमाशों ने अंजाम दिया था...
2 min read
Jun 12, 2026
Encounter with criminal
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश, Pc-Patrika

Encounter in Varanasi: वाराणसी में शिवपुर थाना क्षेत्र के ऊंदी के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो लोग गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक के पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक, जीएसटी अधिकारी के शिवपुरी स्थित ससुराल में आरोपियों ने करीब ढाई करोड़ की चोरी को अंजाम दिया था, जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया था। इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह पुलिस को यह कामयाबी हाथ लगी है।

पुलिस और एसओजी ने की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि शिवपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर इलाके में जीएसटी अधिकारी के ससुराल में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी ऊंदी के पास मौजूद हैं। इस सूचना के बाद एसओजी प्रभारी ने शिवपुर पुलिस की टीम के साथ मिलकर मौके पर घेराबंदी की। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो लोग आते दिखे, जिन्हे पुलिस ने रुकने का इशारा किया।

घायल बदमाश के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस ने बताया कि इस दौरान बदमाशों ने बाइक तेज कर दी और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। वहीं, पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में विशाल नामक बदमाश को पैर में गोली लग गई। इसके बाद वह नीचे गिर पड़ा। वहीं, उसका साथी रोहित पुलिस से बचने के लिए भागने लगा। इसके बाद एसओजी के जवानों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ की इस घटना में घायल हुए बदमाश विशाल के खिलाफ वाराणसी के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

क्या है घटना

दरअसल, मूल रूप से बिहार के सासाराम जनपद के रहने वाले विनोद कुमार का शिवपुर में मकान है। बीते 1 जून को पूरा परिवार चाचा की तेरही में शामिल होने के लिए बिहार गया हुआ था। इसी दौरान उनके घर में रखें 1.90 लाख रुपए कैश, हीरे, सोने व चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे। मकान मालिक ने बताया कि इस दौरान चोर उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर भी अपने साथ लेकर चले गए थे। उन्होंने बताया कि उनके दामाद मेरठ में जीएसटी अधिकारी है और उनके पुश्तैनी गहने भी इसी मकान में रखे हुए थे, जिसके बाद मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने कई टीम में गठित की थी।

क्या बोली पुलिस

पुलिस ने बताया है कि मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए लोगों में से घायल विशाल को दाहिने पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया है कि मौके से भाग रहे रोहित को पड़कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में चोरी हुए गहनों और पैसों की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Updated on:
12 Jun 2026 08:07 am
Published on:
12 Jun 2026 07:28 am
Also Read
View All
कार सवार युवक ने वाराणसी में 10 हजार के विवाद में 3 को मारी जोरदार टक्कर, एक नहीं तीन बार कुचलने का प्रयास, पुलिस बनी रही मूकदर्शक

मंदिर में की शादी, वाराणसी में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे युवक, फिर चाकू गोदकर एक ने की दूसरे की हत्या

सावन में विश्वनाथ धाम में प्लास्टिक का लोटा प्रतिबंधित, सात द्वार से होगा कांवड़ियों का प्रवेश, एलईडी स्क्रीन पर लाइव दर्शन की व्यवस्था

सावन में काशी आने वाली महिला कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था, फीडिंग और अलग से ठहरने का इंतजाम, अमानती घर की भी सुविधा

गाय को राष्ट्रमाता का मिले दर्जा, संतों ने वाराणसी में डीएम कार्यालय का किया घेराव, बुलडोजर से 5 लाख हस्ताक्षर वाला ज्ञापन लेकर पहुंचे