वाराणसी

सीएम ने दिखाई तस्वीर, STF ने दिखाया एक्शन, कफ सिरप तस्करी के मामले में अमित यादव गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने कफ सिरप तस्करी मामले में अमित यादव को वाराणसी के हरहुआ से गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Feb 15, 2026
अमित यादव STF के हत्थे चढ़ा
अमित यादव STF के हत्थे चढ़ा

Varanasi News: कफ सिरप की तस्करी से जुड़े मामले में यूपी एसटीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने अमित यादव नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह वही अमित यादव है जिसकी तस्वीर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में दिखाई थी। तस्वीर में अमित यादव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव संग नजर आ रहा था।

पुलिस ने की गिरफ्तारी

यूपी एसटीएफ की लखनऊ इकाई ने कफ सिरप सिंडिकेट से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए अमित यादव नामक शख्स को बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ से गिरफ्तार किया है। अमित कोतवाली के मैदागिन का रहने वाला है और वह मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल का करीबी बताया जा रहा है। अमित पर वाराणसी में तीन जबकि लखनऊ में एक मुकदमा दर्ज है। इस मामले में शुभम फरार है और उसकी गिरफ़्तारी के लिए यूपी पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

योगी आदित्यनाथ ने दिखाई थी तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में अमित यादव की तस्वीर अखिलेश यादव के साथ दिखाई थी और बताया था कि वह समाजवादी पार्टी का नेता है। इस दौरान उसके विदेश दौरे को लेकर भी सीएम योगी ने सवाल उठाए थे। मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा भी काटा था।

एसटीएफ की पूछताछ में अमित ने बताया कि वह वाराणसी के हरिश्चन्द्र स्नात्तकोत्तर कॉलेज का छात्र था तभी उसकी पहचान इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल से हुई थी। शुभम के कहने पर अमित ने फेंसिडील और कोडिन युक्त कफ सिरप की तस्करी में उसका साथ दिया था। एसटीएफ के मुताबिक, अमित ने करीब एक लाख सीसी खरीदकर तस्करी की थी। फिलहाल एसटीएफ की टीम उसे लेकर देर रात लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी है।

Published on:
15 Feb 2026 08:37 am
Also Read
View All
घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज की FIR, दलित महिला ने बीच सड़क रोकी वाराणसी पुलिस कमिश्नर की कार

सावन में काशी विश्वनाथ धाम में महाकुंभ स्तर की होगी सुरक्षा, पैरामिलिट्री और एटीएस की होगी तैनाती, चप्पे-चप्पे पर निगरानी

खाते से साइबर फ्रॉड नहीं कर पाए तो गोली मारकर की हत्या, वाराणसी में कारोबारी के मर्डर केस का खुलासा, चौंकाने वाले तथ्य आए सामने

वाराणसी के दालमंडी में फिर चला ‘बाबा’ का बुलडोजर, पुलिस सुरक्षा के बीच चलाया जा रहा ध्वस्तीकरण अभियान

गाय को मिले राष्ट्र माता का दर्जा, वाराणसी में सपा नेता ने खून से लिखा पीएम नरेंद्र मोदी को खत, साथ में लेकर आए थे लैब टेक्नीशियन