वाराणसी

जिन्ना भारत के पीएम होते तो देश का बंटवारा नहीं होता : ओमप्रकाश राजभर

- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दिन लगातार कम होते जा रहे हैं। चुनावी माहौल बनाने के लिए पार्टियां कुछ न कुछ नया शगूफा छोड़ती हैं। अखिलेश यादव के जिन्ना के बयान पर यूपी की कई पार्टियां बयानबाजी में कूद गईं हैं। भारतीय समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया।
less than 1 minute read
OM Prakash Rajbhar
OM Prakash Rajbhar

Uttar Pradesh Assembly elections 2022 वाराणसी. समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के बयान कि, जिन्ना ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया था। यूपी की राजनीति में बवाल मच गया। भाजपा के साथ अन्य विपक्षी पार्टियों ने अखिलेश यादव को निशाने पर रखा। पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के बयान का समर्थन कर सबको चौंका दिया। राजभर ने कहाकि, अगर जिन्ना को देश का पहला प्रधानमंत्री बना दिया गया होता, तो देश का बंटवारा न हुआ होता।

जिन्ना के विचार पढ़िए :- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि, अगर जिन्ना भारत के प्रधानमंत्री होते तो देश के दो टुकड़े न होते। अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर लालकृष्ण आडवाणी तक जिन्ना की तारीफ किया करते थे, इसलिए उनके विचारों को भी पढ़िए।

सुभासपा-सपा का गठबंधन :- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के पक्ष में आए इस बयान के पीछे एक बड़ी वजह यह है कि ओमप्रकाश राजभर और अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 एक साथ लड़ने की योजना बना रहे हैं।

Updated on:
11 Nov 2021 12:26 pm
Published on:
11 Nov 2021 12:26 pm
Also Read
View All
मानसून में बारिश की कमी से बेहाल बनारस, घटने लगा गंगा नदी का जलस्तर, शुरू हुआ नाव का संचालन

फेस स्कैन होते ही बेनकाब होंगे संदिग्ध, हलचल होते ही एक्टिव होगा एआई सिस्टम, लंदन-दुबई की तर्ज पर वाराणसी एयरपोर्ट

‘राम काल्पनिक’ टिप्पणी केस में राहुल गांधी की ओर से जवाब दाखिल, वाराणसी कोर्ट में वकील हुए पेश; 16 सितंबर को अगली सुनवाई

UP Election 2027: कागजों में मृत संतोष मूरत सिंह अब लड़ेंगे चुनाव, शिवपुर से आजाद अधिकार सेना ने बनाया प्रत्याशी

अमिताभ ठाकुर की पार्टी ने ‘मुर्दे’ को दिया टिकट! वाराणसी से लड़ेगा चुनाव, पीएम मोदी के खिलाफ भी ठोकी थी दावेदारी