13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा राज में काले कारनामे छुपाने जैसे कामों की लाइन लगी हुई है : प्रियंका गांधी

- प्रिंयका ने सवाल दागा है कि प्रदेश सरकार किसानों को कुचलने वालों के साथ खड़ी है। किसानों को कुचलने के मुख्य आरोपी के पिता व गृह राज्यमंत्री को पीएम का संरक्षण मिला हुआ है। प्रियंका ने सवाल उठाया है कि अगर नोटबंदी सफल थी तो भ्रष्टाचार खत्म क्यों नहीं हुआ।
less than 1 minute read
Google source verification
priyanka gandhi

priyanka gandhi

Uttar Pradesh Assembly elections 2022 लखनऊ. राफेल सौदे पर एक पत्रिका ने दावा किया कि, दसॉल्ट एविएशन ने भारत से यह सौदा हासिल करने में मदद के लिए एक बिचौलिये को गोपनीय रूप से करीब 65 करोड़ रुपए का भुगतान किया। इस पर भाजपा को आइना दिखाती हुई कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने अपने ट्विट पर लिखा कि,कालेधन की सफाई का जुमला देकर भाजपा ने पूरे देश को लाइन में लगा दिया था। लेकिन, भाजपा राज में काली कंपनियों को सफेद बनाने और काले कारनामों को छुपाने जैसे कामों की लाइन लगी हुई है।

लखीमपुर खीरी हिंसा पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेती हुई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि,लखीमपुर नरसंहार मामले में स्पष्ट है कि उप्र सरकार किसानों को कुचलने वालों के साथ खड़ी है। किसानों को कुचलने के मुख्य आरोपी के पिता (गृह राज्य मंत्री) को @नरेंद्र मोदी का सरंक्षण प्राप्त है। माननीय उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी से साफ है कि न्याय के लिए स्वतंत्र जांच होनी जरूरी है।

संजय निषाद की भगवान राम पर विवादित टिप्पणी से यूपी में मचा बवाल, संत गुस्साए विपक्ष ने कसा तंज