वाराणसी

Varanasi Samosa Dispute: ‘कलेक्टर हो जो गर्म समोसा चाहिए?’ इस एक बात से शुरू हुआ विवाद, मामला पहुंचा कोर्ट, दुकानदार समेत 5 पर केस

Varanasi Samosa Dispute: वाराणसी के जाल्हूपुर बाजार में गर्म समोसे को लेकर शुरू हुआ विवाद कोर्ट तक पहुंच गया। अधिवक्ता ने दुकानदार समेत पांच लोगों पर मारपीट, सोने की चेन और नकदी छीनने का आरोप लगाया है।
2 min read
• •
Updated: 18 Aug 2026, 5:57 PM IST
Varanasi Samosa Case वाराणसी समोसा विवाद गर्म समोसा विवाद
गर्म समोसे से शुरू हुआ विवाद पहुंचा कोर्ट

Varanasi Samosa Case:वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में गर्म समोसा देने से शुरू हुआ विवाद अब मारपीट और कथित लूट के मुकदमे तक पहुंच गया है। जाल्हूपुर बाजार में फरवरी में अधिवक्ता शिवशंकर सिंह और दुकानदार के बीच समोसे को लेकर कहासुनी हुई थी। अब कोर्ट के आदेश के बाद दुकानदार गुप्तेश्वर सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामले में सामने आई शिकायत के मुताबिक, विवाद सिर्फ ठंडे समोसे को लेकर हुई बहस तक सीमित नहीं रहा। अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि दुकान पर उनके साथ मारपीट की गई और उनके गले से सोने की चेन तथा जेब में रखी नकदी भी निकाल ली गई।

दुकानदार से की थी कर्मचारी की शिकायत

शिकायत के अनुसार, शिवशंकर सिंह दुकान पर पहुंचे थे और उन्होंने मालिक को बुलाकर वहां काम करने वाले कर्मचारी को लेकर शिकायत करने की बात कही। इसी दौरान दुकानदार गुप्तेश्वर सिंह के साथ एक अन्य व्यक्ति और उनका बेटा भी वहां आ गए।शिवशंकर का आरोप है कि बातचीत के दौरान उनसे गर्म समोसे को लेकर भी सवाल-जवाब हुआ। इसी बीच सामने मौजूद लोगों ने कथित तौर पर उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी और वहां से चले जाने के लिए कहा।

'तुम कलेक्टर हो कि तुम्हें गर्म समोसा देना पड़ेगा'

शिकायत में शिवशंकर ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान उनसे कहा गया, "तुम कलेक्टर हो कि तुमको गर्म समोसा देना है?" इसके बाद विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि देखते ही देखते वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शिकायत में कहा गया है कि गुप्तेश्वर सिंह ने लात-घूंसों से हमला किया, जबकि साथ आए लोगों ने उनके हाथों की उंगलियां पकड़कर जोर से मरोड़ीं।

मारपीट के बीच चेन और नकदी छीनने का आरोप

शिवशंकर सिंह ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनके गले में पहनी सोने की चेन, जिसका वजन करीब दो भार बताया गया है, निकाल ली गई। इसके अलावा पैंट की जेब में रखे 19,570 रुपये भी कथित तौर पर छीन लिए गए। शिकायत के मुताबिक, मारपीट के कारण जब वह जोर से चिल्लाने लगे तो आसपास काफी भीड़ जुट गई। इसके बाद मामला शांत हुआ।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

घटना के बाद अधिवक्ता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मामला अदालत तक पहुंचा और कोर्ट के आदेश के बाद चौबेपुर पुलिस ने दुकानदार गुप्तेश्वर सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए मारपीट और सामान व नकदी छीनने के आरोपों की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। यानी जिस विवाद की शुरुआत दो गर्म समोसे से हुई थी, वह अब पुलिस केस और अदालत की कार्रवाई तक पहुंच चुका है।

Updated on:
18 Aug 2026, 5:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
5 साल में दोगुना हुई देव दीपावली की चमक, 12 लाख की जगह 25 लाख हुई दियों की संख्या, राष्ट्रपति भी हो चुकी हैं शामिल

महिलाओं के हुनर से जगमग होगी काशी, देव दीपावली के लिए 3 लाख दीये बनाने की जिम्मेदारी, 4.65 लाख की होगी कमाई

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा मौत का सौदागर, हिमाचल से काशी मंगवाता था नकली दवाएं, ऐप से होता था कारोबार

गंगा की लहरों पर लागू होगा ट्रैफिक सिस्टम, 7.5 किमी लंबे टू-वे सिस्टम से चलेगी नाव, जानें वाराणसी में क्यों लिया गया फैसला

संदिग्ध परिस्थितियों में हॉस्टल के छत से गिरी कक्षा 7 की छात्रा, वाराणसी में घटनास्थल पर ही हुई मौत, बिहार रहते हैं परिजन