वाराणसी

weather Alert-बारिश ने 6 डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान, मौसम में परिवर्तन की संभावना कम

10 जनवरी से साफ होगा आसमान, कोल्ड फ्रंट व कोहरा दिखायेगा ताकत
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jan 2020, 9:34 PM IST
rain
rain

वाराणसी. जम्मू कश्मीर पर आये पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वांचल पर पड़ चुका है। दिन में रुक-रक के बारिश होने से अधिकतम तापमान लगभग 6 डिग्री सेल्सियस गिर गया है। जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त हुई है। आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार अधिकतम तापामन 15.9 व न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि 7 जनवरी को अधिकतम तापमान 21.8 व न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़े:-संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में NSUI का पैनल जीता, ABVP को झटका

सुबह से ही मौसम में परिवर्तन की बयार बह रही थी। भोर में कोहरा छाया हुआ था जबकि सुबह कुछ देर के लिए हल्की धूप तक निकली थी। इसके बाद आसमान में बादल छा गये और बारिश हुई। दोपहर में पानी बरसना बंद हो गया था लेकिन आसमान में बादल छाये हुए थे। शाम को हुई तेज बारिश ने लोगों को भींगा दिया। रात तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना हुआ था और बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बारिश होने से गेहूं की फसल को तो फायदा हुआ है लेकिन सब्जी व अन्य फसलों को बेमौसम बरसात का नुकसान उठाना होगा।
यह भी पढ़े:-बैंकों पर लटके रहे ताले, सैकड़ों करोड़ का कारोबार हुआ प्रभावित


जानिए क्या कहा मौसम वैज्ञानिक ने

मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय ने कहा कि जम्मू कश्मीर पर आये पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में परिवर्तन हुआ है। आर्द्रता बढऩे से बारिश हुई है। संभावना है कि ९ जनवरी को हल्का पानी बरस सकता है या सिर्फ आसमान में बादल ही छाये रहेंगे। 10 जनवरी तक आसमान साफ हो जायेगा और कोहरा व विक्षोभ का कोल्ड फ्रंट फिर से लोगों को परेशान करेगा। तापमान में गिरावट होने लगेगी।
यह भी पढ़े:-स्कूल बंद है या खुले, डीएम ने जारी किया आदेश

Published on:
Also Read
View All
‘भगवान राम अयोध्या में मुस्कुरा रहे हैं तो कृष्ण भी मुस्कुराएंगे’, एमपी सीएम ने काशी गोवर्धन पूजा की दी बधाई

‘बच्चों की परीक्षा लेकिन छठ भी जरुरी’, महाराष्ट्र से अकेले बिहार जा रही मां की आस्था, वाराणसी रेल प्रशासन की व्यवस्था को सराहा

सात समंदर पार से काशी पहुंचे विशेष मेहमान, गंगा की लहर पर करते हैं अठखेलियां, घाटों की खूबसूरती में लगाते हैं चार चांद

वाराणसी रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में पुलिस का जांच अभियान, दिवाली पर विस्फोट की मिली है धमकी, सड़क पर उतरी फोर्स

BHU के डॉक्टर्स की उपलब्धि: स्लीप एपनिया के लिए बने डिवाइस को मिला भारतीय पेटेंट, जानें क्या है यह बीमारी