मौसम विभाग के अनुसार, 15 जनवरी से अगले 2-3 दिन तक कोहरा थोड़ा बढ़ सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद बुधवार को दिन में धूप खिली रही लेकिन दोपहर में तेज हुई पछुआ हवा ने तापमान को घटा दिया। इसके कारण शाम तक गलन बढ़ गई और रात में ठंड और बढ़ गई। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 15 जनवरी से अगले 2-3 दिन तक कोहरा थोड़ा बढ़ सकता है। दिन में धूप निकलेगी और तापमान बढ़ेगा, लेकिन सुबह और रात को गलन का असर रहेगा।
सुबह कोहरा कम था लेकिन सूर्य निकलते ही धीरे-धीरे छट गया और धूप तेज हुई। वहीं, दोपहर 12:30 से 1:30 बजे के बीच पछुआ हवा 15 किमी/घंटा की रफ्तार से चली, जिससे तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 20.6°C पर आ गया। न्यूनतम तापमान भी 8°C रहा। बाबतपुर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 21.8°C और न्यूनतम 7°C दर्ज किया गया।
बीएचयू के मौसम विज्ञान ने बताया कि अगले 2-3 दिन में तापमान थोड़ी गिरावट के साथ रहेगा। धूप खिलेगी, लेकिन सुबह और शाम गलन का असर महसूस होगा।