इसरो मध्य रात को रचेगा इतिहास, दुनिया भर की निगाहे भारत के मिशन पर
वाराणसी. चन्द्रयादन-2 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग खुद पीएम नरेन्द्र मोदी लाइव देखेंगे। दुनिया भर की निगाहे इस मिशन पर लगी हुई है। आधी रात को जब मिशन सफल होगा तब इसरो एक नया इतिहास दर्ज करेगा। इस मिशन की सफलता के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी की संसदीय क्षेत्र की छात्राओं ने खास पूजा की है। हवन कर मिशन की सफलता के लिए भगवान से प्रार्थना की है।
यह भी पढ़े:-बनारस के अभिषेक ने कौन बनेगा करोड़पति में जीते 25 लाख, इस प्रश्र ने तोड़ दिया सपना
बनारस में पाणिनी कन्या महाविद्यालय में धर्म व संस्कृति का अध्ययन करने वाली छात्राओं ने शुक्रवार को मिशन की सफलता के लिए खास पूजा की है। यह महाविद्यालय अनोखा है और यहां से अध्ययन करने वाली छात्राएं विदेशों में भी जाकर पूजा-पाठ कराती है। धर्म के प्रति समर्पित इन छात्राओं के लिए चन्द्रयान मिशन कितना मायने रखता है वह उनकी पूजा से पता चलता है। छात्राओं ने विधि-विधान से पूजा करने के बाद यज्ञ किया। छात्रा गार्गी ने कहा कि मिशन की सफलता के लिए खास पूजा की है। हवन कर भगवान से मिशन की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा है।
यह भी पढ़े:-बनारस के इस डाक घर में सात करोड़ तक पहुंची घोटाले की राशि
दुनिया का पहला देश बनेगा भारत
अंतरिक्ष विज्ञान में इसरो की क्षमता का डंका दुनिया में बजता है। मिशन मंगल ने साबित किया था कि हमारे देश के वैज्ञानिक सबसे आगे है। रूस, अमेरिका व चीन ही तीन ऐसे देश है जिसका लैंडर चांद पर उतर चुका है। भारत से सफलतापूर्वक इस मिशन को अंजाम दिया तो वह दुनिया का चौथा देश बन जायेगा। इस मिशन की सबसे खास बात यह है कि इसरो का लैंडर विक्रम चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा। दुनिया के कोई देश यहां तक नहीं पहुंचा है इसलिए सारे देशों की निगाहे इसरो के चन्द्रयान-2 पर टिकी है। मिशन सफल हुआ तो यहां पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश भारत होगा।
यह भी पढ़े:-जानिए कहां गायब हो रहे दो हजार के नोट