विदिशा

खत्म होगा हफ्तों का इंतजार, अब 3 सेकंड में मिलेगी जमीन की रजिस्ट्री!

Online Land Registration: मध्य प्रदेश में 1 अप्रेल से संपदा 2.0 पर महज 3 सेकंड में ही रजिस्ट्री की रजिस्टर्ड कॉपी ऑनलाइन मिलना शुरू हो जाएगी।

2 min read
Feb 18, 2026
3 second online land registry (फोटो- Patrika.com)

MP News: रजिस्ट्री की रजिस्टर्ड कॉपी हासिल करने के लिए लोगों को सप्ताह भर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 1 अप्रेल से संपदा 2.0 (Sampada 2.0) पर महज 3 सेकंड में ही रजिस्ट्री की रजिस्टर्ड कॉपी ऑनलाइन मिलना शुरू हो जाएगी। इसके लिए प्रदेश के सभी जिला पंजीयक कार्यालयों में 1960 से 2015 तक का रेकॉर्ड स्कैन कर ऑनलाइन किया जा रहा है। जिला पंजीयक कार्यालय में वर्ष 2015 से पहले ऑफलाइन हुई लगभग ढाई लाख पुरानी रजिस्ट्रियों का रेकॉर्ड एक निजी कंपनी के 6 कर्मचारी तीन साल से स्कैन कर अपलोड कर रहे है।

इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य 1 अप्रैल रखा गया है। इसके बाद संपदा 2.0 पोर्टल पर ही लोगों को निर्धारित प्रक्रिया कर रजिस्ट्री उपलब्ध कराई जा सकेंगी। लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, उन्हें आवश्यकता पड़ने पर रजिस्ट्री की रजिस्टर्ड कॉपी ऑनलाइन जल्दी मिल जाएगी, इससे लोगों की समय की बचत होगी। वर्ष 2015 से रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो गई थी। समस्या वर्ष 2015 से पहले हुई रजिस्ट्रियों की नकल निकालने में हो रही थी, जिसके चलते पुरानी रजिस्ट्रियों को भी संपदा 2.0 पर अपलोड कर लोगों की मुश्किले कम की जा रही है।

ये भी पढ़ें

MP Budget 2026 में इस क्षेत्र की हुई चांदी, 118 करोड़ में बनेंगी 12 सड़कें

अभी लंबी प्रक्रिया में लगता है सप्ताह भर

अप्रैल 2015 से पहले हुई रजिस्ट्री की रजिस्टर्ड कॉपी लेने के आवेदक को रजिस्ट्री धारक का नाम, रजिस्ट्री क्रमांक सहित दर्ज करते हुए उप पंजीयक के नाम आवेदन करना पड़ता है। इसमें 100 रुपए के स्टांप साथ 200 रुपए नकल शुल्क भी लगता है। जिसमें 3 दिन से सप्ताह भर तक समय लग जाता है। अगर रजिस्ट्री ज्यादा पुरानी होती है तो इसे ढूंढना मुश्किल होता है।

300 रुपए देने के बाद लगेंगे सिर्फ 3 सेकंड

व्यक्ति अपनी रजिस्ट्री की रजिस्टर्ड कॉपी प्राप्त करने के लिए संपदा 2.0 पर ऑनलाइन आवेदन करेगा और 300 रुपए पेमेंट कर कहीं भी कभी 3 सेकंड में रजिस्ट्री की रजिस्टर्ड निकाल सकेगा। यह प्रक्रिया आम लोगों के लिए फायदेमंद है। उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

लोगों की समस्याएं होगी कम

कार्यालय में पुराने रेकॉर्ड में से बार-बार रजिस्ट्रियां निकालने पर रेकॉर्ड खराब होता था। आवेदन आने पर पुरानी रजिस्ट्रियों को सर्च करना मुश्किल होता था। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए अब पुराने रेकॉर्ड को स्कैन कर ऑनलाइन किया जा रहा है। इससे जल्द ही लोगों बड़ी मिलेगी। उन्हें रजिस्ट्री हासिल करने में लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।- क्षिप्रा सेन, जिला पंजीयक, विदिशा जिला पंजीयक कार्यालय (MP News)

ये भी पढ़ें

MP में 2000 करोड़ के फ्लाईओवर का शुरू होगा काम, 30 मिनट में तय होगा सफर

Published on:
18 Feb 2026 11:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर