विदिशा

MP में इस नदी पर बनेगा भव्य रिवर फ्रंट, करोड़ों होंगे खर्च, डिजाइन तैयार

MP News: पूरे प्रोजेक्ट का लेआउट-डिजाइन तैयार कर लिया गया है, लेकिन शुरुआत बड़वाले घाट से लेकर चरणतीर्थ घाट तक के सौदर्गीकरण से होगी।
2 min read
Mar 16, 2026
Betwa River front Project Design Ready Work to Begin at Badwale Ghat MP News
Betwa River front Project (फोटो- Patrika.com)

MP News: विदिशा में बेतवा नदी के घाटों के सौंदर्यीकरण और शहर के सभी नालों को लिंक कर दूषित पानी को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाने को लेकर बनाए गए रीवर फ्रंट प्रोजेक्ट का कार्य टुकड़ों में किया जाएगा। वैसे तो पूरे प्रोजेक्ट का लेआउट-डिजाइन तैयार कर लिया गया है, लेकिन शुरुआत बड़वाले घाट से लेकर चरणतीर्थ घाट तक के सौदर्गीकरण से होगी। इस पर 16 करोड़ का बजट खर्च होगा। लेआउट डिजाइन के साथ ही बजट की स्वीकृति भी मिल गई है।

नगर पालिका की ओर से तैयार प्रोजेक्ट के अनुसार बेतवा के रंगई घाट से लेकर चरणतीर्थ घाट तक सभी घाटों का सौदर्याकरण और एक दूसरे से जोड़ते हुए पाचवे बनाए जाने की योजना है। घाटों को जोड़ने के साथ ही शहर के सभी नालों को भी एक-दूसरे से लिंक कर गंदा पानी चोरघाट नाला तक लाया जाएगा। वहां से लिफ्ट कर एसटीपी प्लॉट तक पानी पहुंचाते हुए शुद्ध करने का कार्य होगा। योजना में रंगई घाट, बंगला घाट, पुतली घाट, कालिदास डैम, रामघाट, भैरोबाबा घाट, महल घाट, बब्बू घाट, बड़वाला घाट और चरणतीर्थ घाट शामिल है।

चार खंडों में होगा कार्य

वर्तमान योजना के अनुसार घाटों के सौंदर्गीकरण का कार्य चार खंडों में पूरा किया जाएगा। घाटों का चयन स्नानार्थियों को ध्यान में होगा। त्योहारों में बड़‌वाले व चरणतीर्थ घाट पर सबसे अधिक लोग पहुंचते हैं। इसलिए सबसे पहले इनका चयन किया गया है।

पीलिया नाला का अलग प्रोजेक्ट

शहर के पीलिया नाला को लेकर नगर पालिका की ओर से अलग प्रोजेक्ट बनाया गया है। यहां शहर के गंदे पानी को नदी में छोडने से पहले शुद्ध करने के लिए अलग से ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। इसको लेकर अभी ड्राइंग डिजाइन बनाने सहित अन्य कार्य शेष है।

ड्रॉइंग और डिजाइन तैयार कर लिया गया

बड़वाले घाट से लेकर चरणतीर्थ घाट तक के सौंदर्गीकरण का कार्य जल्द ही शुरू होगा। ड्राइंग-डिजाइन तैयार कर लिया गया है। ये घाट भी रीवर फ्रंट योजना का हिल्सा हैं। बारी-बारी से सभी घाटों का सौदयीकरण करते हुए उन्हें एक दूसरे से लिंक किया जाएगा।- दुर्गेश ठाकुर सीएमओ नपा विदिशा

Updated on:
16 Mar 2026 02:50 pm
Published on:
16 Mar 2026 02:50 pm