25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vidisha News: बीजेपी विधायक सड़क हादसे में घायल, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गड्ढे में गिरी कार

bjp mla umakant sharma car accident: भोपाल जाते वक्त सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा की कार हादसे का शिकार, विधायक व स्टाफ को हादसे में आईं चोटें।
2 min read
Google source verification
bjp mla umakant sharma car accident

bjp mla umakant sharma car accident, हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार व विधायक उमाकांत शर्मा की फाइल तस्वीर (Source-patrika + umakant sharma facebook page)

Vidisha bjp mla umakant sharma car accident: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की सिरोंज विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा मंगलवार दोपहर को एक सड़क हादसे में घायल हो गए। विधायक सिरोंज से अपनी कार से स्टाफ के सदस्यों के साथ भोपाल जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में गिर गई। हादसे के बाद विधायक व उनके स्टाफ के सदस्यों को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसा

बताया जा रहा है कि विधायक उमाकांत शर्मा मंगलवार को अपने स्टाफ के साथ इनोवा कार से सिरोंज से भोपाल के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में बैरसिया के आगे निपानिया जाट के पास एक पेट्रोल पंप के समीप अचानक सामने आई मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क से नीचे उतर गया। कार पेट्रोल पंप की नाली पार करते हुए पेड़-पौधों के बीच जाकर रुकी। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार के सड़क से नीचे उतरने के कारण वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है, लेकिन हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

विधायक व ड्राइवर को आईं मामूली चोटें

हादसे में विधायक उमाकांत शर्मा सुरक्षित हैं। उन्हें मामूली चोट आने की जानकारी है। एहतियात के तौर पर चिकित्सकों ने उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में ऑब्जर्वेशन में रखा है। वहीं कार चालक गोलू यादव को भी मामूली चोट आई है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। उमाकांत शर्मा के परिवार के सदस्य सुदर्शन शर्मा ने फेसबुक पर पोस्ट कर घटना की जानकारी दी। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा है- ईश्वर की बड़ी कृपा, महामाई मैया का आशीर्वाद, क्षेत्रीय विधायक, हम सबके मार्गदर्शक उमाकांत शर्मा का आज निपनिया जाट के पास पेट्रोल पम्प के समीप एक सड़क हादसा हो गया। महामाई मैया की असीम कृपा से विधायक पूरी तरह से स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं। चिकित्सकों ने एहतियात के तौर पर उन्हें ऑब्जरवेशन के लिए अस्पताल में रखा है। इस हादसे में चालक को थोड़ी सी चोट आई है, जो खतरे से बाहर है। आप सभी क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों से विनम्र निवेदन है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और विधायक शीघ्र हम सबके बीच होंगे।