विदिशा

डिलीवरी के दौरान महिला को आया ‘कार्डियक अरेस्ट’, खत्म हो गई दो जिंदगी

MP News: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में मंगलवार को एक गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक, डिलीवरी के दौरान कार्डियक अरेस्ट आने से महिला की जान चली गई।
less than 1 minute read
Aug 05, 2025
MP News
MP News (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP News:मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में मंगलवार को एक गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक, डिलीवरी के दौरान कार्डियक अरेस्ट(Cardiac Arrest) आने से महिला की जान चली गई। मृतका को दो दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जन्म से पहले ही उसका गर्भस्थ शिशु मृत पाया गाया। दोनों की मौत से परिजन सदमे में है। मृतका के परिजनों ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिवार के सदस्यों ने परिसर में जमकर हंगामा किया।

डॉक्टरों पर लगे गंभीर आरोप

जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय सुमन विश्वकर्मा को प्रसव पीड़ा होने के बाद विदिशा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल लाने से पहले महिला को सिंरोज अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां महिला की सोनोग्राफी की गई, जिसमें बच्च मृत पाया गया। मृतका के पिता अमर सिंह ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि, डॉक्टरों ने गंभीरता से इलाज नहीं किया। गर्भ में बच्चे की मौत होने के बाद उन्होंने ऑपरेशन की मांग की थी लेकिन डॉक्टर ने नॉर्मल डिलीवरी की।

डिलीवरी के दौरान आया कार्डियक अरेस्ट

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनूप वर्मा के मुताबिक, डिलीवरी के दौरान महिला को कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। डिलीवरी से पहले ही महिला की जांच की गई थी। रिपोर्ट में उसकी हालत काफी क्रिटिकल थी। महिला की ब्लड रिपोर्ट और किडनी में भी खराबी पाई गई। फिलहाल मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों की पुष्टि हो जाएगी।

Updated on:
05 Aug 2025 02:43 pm
Published on:
05 Aug 2025 02:43 pm