विदिशा

अब देशभर में एक ही दिन मनेंगे सभी पर्व-त्योहार, अलग-अलग दिनों का कन्फ्यूजन खत्म, देखें कन्फर्म तारीखें

Festivals And Celebrations Confirm Dates : बैकुंठधाम श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में वार्षिक महाधिवेशन में आए ज्योतिर्विदों, विद्वानों ने पंचांगों के अध्ययन, परंपराओं, ज्योतिषीय गणनाओं, खगोलीय स्थितियों से पर्व-त्योहारों की एक-एक तिथि घोषित की।

less than 1 minute read
अब देशभर में एक तिथि पर मनाए जाएंगे पर्व-त्योहार (Photo Source- Patrika)

Festivals And Celebrations Confirm Dates : पर्व-त्योहार को अलग-अलग तिथियों को लेकर हर साल कई मत सामने आते हैं। इस भ्रम को दूर करने और त्योहारों के आयोजन में देश में एकरूपता लाने के लिए अखिल भारतवर्षीय धर्मसंघ के पंडितों ने साझा पहल की है। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में स्थित बैकुंठधाम श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हूए वार्षिक महाधिवेशन में आए ज्योतिर्विदों, विद्वानों ने पंचांगों के अध्ययन, परंपराओं, ज्योतिषीय गणनाओं, खगोलीय स्थितियों के आधार पर पर्व-त्योहारों के लिए एक-एक तिथि घोषित की।

ये आयोजन धर्माधिकारी गिरधर गोविंद प्रसाद शास्त्री के संयोजन व काशी हिंदू विवि के व्याकरण विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. भगवत शरण शुक्ल की अध्यक्षता में संपन्न किया गया।

ये भी पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, केंद्रीय राज्यमंत्री ने रखा देश का दृष्टिकोण

पर्व त्योहारों के लिए तय तिथियां

-गुड़ी पड़वा- नवरात्रि
आरंभछ 19 मार्च 2026

-श्री राम नवमी
27 मार्च 2026

-श्री हनुमान जी का प्राकट्य उत्सव
02 अप्रैल 2026

-अक्षय त्रतिया
20 अप्रैल 2026

-श्री जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा
16 जुलाई 2026

-श्री कृष्ण जन्माष्टमी
04 सितंबर 2026

-अनंत चतुर्दशी
25 सितंबर 2026

-विजया दशमी
20 अक्टूबर 2026

-दीपावली
08 नवंबर 2026

-श्री हरिप्रबोधिनी एकादशी
20 नवंबर 2026

-मकर संक्रांति
15 जनवरी 2027

-महाशिवरात्रि
06 मार्च 2027

-होलिका दहन
21 मार्च 2027

Updated on:
05 Feb 2026 08:42 am
Published on:
05 Feb 2026 08:41 am
Also Read
View All

अगली खबर