विदिशा

Vidisha News: पत्नी शिवजी की पूजा में रहती थी व्यस्त, पति ने शिवलिंग को किया क्षतिग्रस्त

Vidisha Husband Damaged Shivling: पत्नी के शिवजी की पूजा में व्यस्त रहने से नाराज पति ने नशे की हालत में मंदिर पहुंचकर शिवलिंग खंडित कर दिया।
2 min read
Aug 21, 2026
vidisha husband damaged shivling cctv video viral
Vidisha Crime News: पत्नी की पूजा से नाराज पति ने शिवलिंग को पहुंचाई क्षति (फोटो सोर्स- Patrika)

Vidisha Crime News: मध्य प्रदेश के विदिशा शहर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है। शहर सिविल लाइन क्षेत्र के हरिपुरा में स्थित कॉलोनी के मंदिर की शिवजी की पिंडी (शिवलिंग) खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। कॉलोनीवासियों ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, इसी कॉलोनी की गली नंबर 3 में रहने वाले अखिलेश यादव नामक व्यक्ति ने शिवजी की पिंडी को खंडित कर दिया। यह घटना कॉलोनी में लगे कैमरों में गुरूवार दोपहर 3 बजे कैद हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी करती थी पूजा, शिवलिंग को पाइप से मारकर किया खंडित

बताया जा रहा है कि आरोपी पौआनाला पंचायत का सचिव अखिलेश यादव है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अखिलेश की पत्नी भगवान शिव की पूजा में मग्न रहती थी, जिसकी वजह से वह अपनी पत्नी के साथ ज्यादा समय नहीं बीता पाता था। इसी को लेकर उसने सोचा कि क्यों न शिवलिंग को ही घर लाया जाए। इसी को लेकर गुरूवार दोपहर शराब के नशे में हाथ में मंदिर में घुसा और शिवलिंग सहित जलहरी को खंडित कर दिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

सीसीटीवी से हुई आरोपी की पहचान, आरोपी गिरफ्तार

शाम को जब रहवासी पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तब उन्होंने देखा कि शिवलिंग क्षतिग्रस्त हालात में है। लोगों ने सीसीटीवी फुटेज चेक कर आरोपी की पहचान की और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस के साथ थाना प्रभारी भी कॉलोनी पहुंचे, मौके का जायजा लेने के बाद रहवासियों की ओर से मामला दर्ज किया गया है। लोगों ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की बात पुलिस ने कही है।

रहवासियों में आक्रोश

इस घटना से समस्त कॉलोनीवासियों में गहरा आक्रोश है। यहां रहने वाले पंकज खरे, मनोज पोरिया, राजेंद्र चौबे ने बताया कि श्रावण माह में जहां शिवजी की आराधना का माह माना जाता है, ऐसे में उनकी पिंडी को खंडित करना काफी दुखद है।

पुलिस ने कहा ये

सिविल लाइन थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन ने बताया कि आरोपी अखिलेश शराब के नशे में कॉलोनी में उत्पात मचा रहा था। रहवासियों की शिकायत पर अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। उस पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिए गया है।

Updated on:
21 Aug 2026 05:19 pm
Published on:
21 Aug 2026 05:08 pm