विदिशा

इस वजह से प्लेटफार्म पर नहीं रूकती सुपरफास्ट ट्रेन, यात्री हो रहे परेशान

इस वजह से प्लेटफार्म पर नहीं रूकती सुपरफास्ट ट्रेन, यात्री हो रहे परेशान
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2018, 11:53 AM IST
train
इस वजह से प्लेटफार्म पर नहीं रूकती सुपरफास्ट ट्रेन, यात्री हो रहे परेशान

विदिशा/मंडीबामोरा@अनिल सोनी की रिपोर्ट...
रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म की लम्बाई बढ़ाने के लिए रेलवे ने लाखों रूपए खर्च किए। लेकिन संकेतक नहीं लगने के कारण सुपरफास्ट ट्रेनों के प्लेटफार्म पर रूकने का स्थान अब तक निर्धारित नहीं हो सका है। ऐसे में कई बार सुपरफास्ट ट्रेन प्लेटफार्म से आगे जाकर रूकती हैं और यात्रियों को परेशानी उठाने के साथ ही जान जोखिम में डालना पड़ती है।

रेलवे स्टेशन पर चार प्लेटफार्म हैं। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते मेल एक्सप्रेस सहित सुपरफास्ट ट्रेनों को प्लेटफार्म पर रूकने का स्थान निर्धारित नहीं किया गया है। ऐसे में कभी ट्रेन प्लेटफार्म से आगे निकल जाती है, तो कभी पीछे रह जाती है। जबकि इन दिनों रक्षाबंधन त्यौहार की भीड़ चल रही है। ऐसे में प्लेटफार्म से आगे ट्रेन रूकने पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों के साथ भागमभाग की स्थिति बनती है। वे ट्रेन में बैठने के लिए पटरियों पर उतरकर बोगी में चढ़ते हैं। इस दौरान स्टेशन पर उतरने वाले यात्री भी उतरते हैं। जिससे पटरियों से बोगी मेें चढऩे में दिक्कत होती है। उस पर भी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को ट्रेन में चढऩे के लिए खासी मशक्कत करना पड़ती है। वहीं ट्रेन का स्टॉपेज भी महज एक मिनिट का होने के कारण कई बार यात्री ट्रेन में चढ़ ही नहीं पाते और ट्रेन चल देती है। ऐसे में दौड़कर ट्रेन में चढऩे की मशक्कत के दौरान हादसे का खतरा मंडराता रहता है।

रात में होती है ज्यादा दिक्कत
दिन में ही नहीं कई यात्री ट्रेन रात को भी प्लेटफार्म से बाहर निकल जाती हैं। जिससे यात्री अंधेरें में पटरियों पर उलझकर गिर पड़ते हैं। नए ड्राईवर को प्लेटफार्म पर रूकने का अंदाजा नहीं होता है। जिससे वे ट्रेन को होम सिग्नल की तरफ आगे ले जाते हैं और ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Published on: