विदिशा

फल सब्जी ठेले वाले बोले-यातायात पुलिस कर रही अभद्रता

नपाध्यक्ष ने की एसपी से चर्चा
2 min read
• •
Updated: 17 May 2018, 10:57 AM IST
vidisha, vidisha patrika, vidisha news, mp news, bhopal patrika, traffice police,

विदिशा। फल सब्जी ठेले वाले बुधवार को नपा कार्यालय में नपाध्यक्ष से मिले और यातायात पुलिस पर अभद्रता करने, ठेले से फल फेंक देने एवं परेशान करने के आरोप लगाए। फल सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि एक दिन पूर्व यातायात प्रभारी ने माधवगंज प्याऊ के पास फलों का एक ठेला हटाने के लिए ठेले पर रखे फल फेंक दिए। एक दुकानदार ने भी दुकान के सामने ठेला लगाने पर ठेले वाले से मारपीट की।

उन्होंने कहा कि हमारे साथ इस तरह की बदसलूकी हो रही हम कहां जाएं। कैसे परिवार की परवरिश कर पाएंगे। अपने बच्चों को कैसे पालेंगे। उनके स्कूल की फीस कहा से आएंगी। इस तरह तो हम मर जाएंगे। इस दौरान फल सब्जी विक्रेता संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज पोरिया ने बताया कि शहर में 643 ठेले हैं जिन पर फल और सब्जी का व्यवसाय होता है। कभी दुकानदार तो कभी यातायात पुलिस परेशान कर रही। इस तरह की प्रताडऩा अगर नहीं रुकी तो हम आंदोलन करने को मजबूर होंगे और विरोध प्रदर्शन के लिए कोई भी तरीका उचित या अनुउचित नहीं होता।

नपाध्यक्ष ने किया आश्वस्त
इस दौरान नपाध्यक्ष मुकेश टंडन ने उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें कोई परेशान नहीं करेगा। उन्हें अपना काम करने दें। उनका भी घर है, परिवार है, जिसका उन्हें पेट पालना है। इस संबंध में उन्होंने एसपी से बात की। उन्होंने कहा कि बारिश बाद ठेले वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। जिससे उनके साथ साथ हमें भी आसानी हो। जिससे वे आसानी से अपनी रोजी रोटी कमा सकें। तब तक उन्हें किसी तरह से परेशान न किया जाए। यातायात प्रभारी मैडम को समझा दिया जाएं और आरक्षक को बदलने के लिए कहा।

ठेला माधवगंज प्याऊ के पास लगा था। इससे प्याऊ का रास्ता बंद था। इसलिए इसे हटवाया गया। किसी तरह की अभद्रता या फल फेंकने वाली कोई बात नहीं हुई। बस हमने आदेश दिया।
मिलन जैन, प्रभारी, यातायात

Published on: