28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

accident: ट्राला-जीप भिडऩे से तीन की मौत, दो भोपाल घायल

सुबह 4 बजे हुआ हादसा, ट्राला दुकान में जा घुसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 16 May 2018, 12:50 PM IST

accident

विदिशा। मेहलुआ चौराहे पर अलसुबह हुई ट्राला-जीप भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को भोपाल रेफर किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक ललितपुर के सात लोग जीप से भोपाल पथरी की दवा लेकर लौट रहे थे। सुबह करीब ४ बजे भोपाल से आ रही इस जीप को सिरोंज की ओर से आ रहे ट्राला ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि ट्राला जीप को बचाने के प्रयास में बेकाबू होकर एक दुकान में जा घुसा, जिससे दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई और जीप के सवार भी हता हत हुए।

आरक्षक सुदेश भदौरिया ने बताया कि जीप में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ५० वर्षीय नसीर पुत्र ग्यासुद्दीन ने विदिशा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि जीप में सवार तिलक और मुकद्दर को गंभीर घायल अवस्था में पहले विदिशा और फिर विदिशा से भोपाल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिरोंज से आ रहे ट्राले ने कार को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह कार को घसीटता हुआ एक दुकान में जा घुसा। कार में से मृतकों और घायलों को बमुश्किल निकाला गया। घटना के बाद वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

आसपास के लोगों ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादस बहुत ही डरावना था। इस हादसे को देखकर दो मिनट के लिए हमारी सांसे रूक गई। हम समझ पाते कि यह क्या हो गया। उतने में ही जोर जोर की चीखें सुनाई देने लगी। हमने 108 को फोन किया। पुलिस को फोन किया और घायलों को अस्पतलों में भी भर्ती करवाने में मदद की। हमने कुछ लोगों के परिवार वालों को भी फोन कर दिया। वे जल्दी ही अस्पताल आते ही होंगे। डॉक्टर्स द्वारा उनका इलाज शुरू किया जा चुका है। अब बस भगवान की कृपा है।