विदिशा

सबसे गर्म रही बीती रात, तापमान रहा 36 डिग्री

देर रात तक चलती रहीं गर्म हवाएं
2 min read
May 24, 2018
summer, summer season, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, vidisha news,
सबसे गर्म रही बीती रात, तापमान रहा 36 डिग्री

विदिशा। दिन और रात के तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। मंगलवार-बुधवार की रात १२ से एक बजे तक तापमान ३६ डिग्री के पार रहा। जिससे देर रात तक गर्म हवाएं चलती रहीं। गर्मी और उमस से लोग बैचेन रहे। कूलर, पंखे चलने के बावजूद लोग पसीना-पसीना हो रहे थे। वहीं दिन का तापमान भी ४५ डिग्री को छू गया। जिससे दिनभर तेज गर्मी रही। दिनभर लोग गर्मी से परेशान होते रहे। दिन के समय सड़के अलग सुनसान नजर आई।

रात एक बजे तापमान ३५ डिग्री सेल्सियस पर आया। दो बजे एक डिग्री और गिरावट हुई। फिर तीन से पौने पांच बजे पारा ३३ डिग्री पर आया। सुबह पांच बजे ३२ डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया, इसके बाद कुछ समय बाद दो डिग्री की ओर गिरावट आई। जिससे लोगों ने थोड़ी राहत की सास ली। बताया जा रहा है इस समय प्रदेश राजस्थान से भी ज्यादा गर्म है। पानी की समस्या भी यहां लगातार बनी हुई है।

सुबह छह बजे से लगातार बढ़ा तापमान
बुधवार की सुबह छह बजे से दोपहर तक तापमान में लगातार वृद्धि हुई। सुबह छह बजे तापमान एक डिग्री बढ़कर 33 पर पहुंचा। फिर एक घंटे बाद पारा ३४ डिग्री पर पहुंचा। आठ बजे ३७ डिग्री, नौ बजे ३८ डिग्री और सुबह 10 बजे पारा उछलकर सीधे ४१ डिग्री पर पहुंच गया। वहीं ११ बजे पारा ४२ डिग्री पर पहुंचा। दोपहर के १२ बजते ही पारा ४२ डिग्री पर पहुंच गया। फिर एक बजे ४३ डिग्री, दो बजे ४४ डिग्री और दोपहर तीन से चार के बीच में ४५ डिग्री तक पारा पहुंचा। फिर शाम पांच बजे से पारा में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। पांच बजे तापमान ४३ डिग्री, छह बजे ४२ और शाम सात बजे तापमान ४१ डिग्री तक ही पहुंच पाया था। इस प्रकार बुधवार की शाम से लेकर रात तक भी गर्म हवाएं चलीं।

Published on:
24 May 2018 10:57 am