मौसम की खराब स्थिति के चलते इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। खराब मौसम के चलते गर्म हवा और बादलों की गढ़गढ़ाहट से लोग परेशान हो रहे है। क्योंकि इस तरह को मौसम से लोग बीमार हो रहे है। बिजली कड़कड़ाने से पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके है। मौसम में हो रहे इस तरके बदलाव का मुख्य कारण मनुष्य जीवनशैली ही है। हमारे द्वारा किया जा रहा अत्यधिक वाहनों का प्रयोग होने से, कार्बन ड्राए आक्साइड की मात्रा बढ़ती जा रही है। जो हमे नुकसान पहुंचा रही है। इसके चलते मौसम, अक्सर बेमौसम होता हुआ दिखाई देता है। बेमौसम बरसात और बिजली गिरने का खामियाजा हमें ही भुगतना पड़ता है। कई बार यह स्थिति हमारे परिवार के लिए ही बन जाती है।