सीहोर। आपसी रंजिश के चलते धारदार हथियार लेकर युवक पड़ौसी के घर में घुसा और निर्दयता के साथ एक ४० वर्षीय एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। हत्या का कारण पड़ौसियों में पूर्व से ही आपसी विवाद चल रहा था। चीख पुकार की आवाज सुन अन्य पड़ोसियों के मौके पर आ जाने से हत्यारा मौके से फरार हो गया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।