भोपाल। राजधानी में इन दिनों पारा अपनी सारी सीमाएं लांघ चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे देखते हुए हाई अल्र्ट जारी किया है। इस गर्मी के मौसम में हम खुद को कंफर्ट फील देने के लिए आरामदायक कपड़े पहनना पसंद करते हैं और खुद को कंफर्ट फील देने के लिए इस सीजन कॉटन से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। इसलिए इस गर्मी खुद को स्टाइलिश और कूल दिखाने के लिए कॉटन के कुर्तो का चयन कर सकती है। इन्हें पहनना भी आसान होता है। यह पहनने पर काफी कंफर्ट और स्टाइलिश लुक देते है। हर बार की तरह, इस समर भी कॉटन के कई तरह के कुर्ते ट्रेंड में है। जिन्हें जींस, लैगिंग्स के साथ टीमअप किया जा सकता है।