28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भडक़े कांग्रेसी, सागर तिराहा पर प्रदर्शन कर दिया धरना

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भडक़े कांग्रेसी, सागर तिराहा पर प्रदर्शन कर दिया धरना।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 23 May 2018, 2:34 PM IST

petrol, petrol price, raisen news, raisen patrika, patrika bhopal, comgress, government,

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भडक़े कांग्रेसी, सागर तिराहा पर प्रदर्शन कर दिया धरना

रायसेन। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सागर तिराहा पर धरना देकर प्रदर्शन किया। केंद्र और प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए तिराहा के पास स्थित पेट्रेल पंप पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर अचानक आयोजित कांग्रेस के इस प्रदर्शन में जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार को कोसते हुए पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर नाराजगी जाहिर की।

कांग्रेस नेता बृजेश चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें किसानो और आम जन की विरोधी हैं। डीजल के बढ़े दामो से जहां किसानों की परेशानियां बढ़ रही हैं, वहीं पेट्रोल के आसमान छूते दाम आम जन का सुकून छीन रहे हैं। संदीप मालवीय ने कहा कि भाजपा पूंजी पतियों की सरकार है। गरीबों और किसानो का शोषण कर रही है। डीजल और पेट्रोल के दाम बढऩे का सीधा असर आम जन और किसान पर पड़ रहा है। जावेद खान ने कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाने का दावा कर रही सरकार डीजल के दाम बढ़ाकर किसानो की कमर तोड़ रही है। प्रदर्शन में गुड्डा बघेल, विकास शर्मा, प्रभात चोवला, हकीम मंसूरी सहित अन्य कांग्रेसी शामिल थे।

इस विरोध में कुछ आम लोग भी शामिल थे। जो पेट्रोल के बढ़ते दामों का विरोध कर रहे थे। उनका कहना है कि सरकार को एक्साइज ड्यूटी कम करना चाहिए। जिससे हमेें पेट्रोल कम दामों में मिल सके और हमारी दिनचर्या सामान्य ढंग से चल सके। पेट्रोल के दाम बढ़ने से हमें आवागमन में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हमारी जेबें इतने मंहगे पेट्रोल को झेल नहीं पा रही हैं। शहर में पेट्रोल के बढ़ते दामोें को लेकर कई जगह विरोध प्रदर्शन की स्थिति बनी हुई है। लगातार सरकार पेट्रोल के दामों को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। जिससे दाम कम हो सके।