28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों के विवाद के बाद गांव में तनाव, दोनों गुटों ने किया पथराव, एक दर्जन घायल

बच्चों के विवाद के बाद गांव में तनाव, दोनों गुटों ने किया पथराव, एक दर्जन घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 23 May 2018, 12:39 PM IST

sehore, sehore disputes, sehore patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, police, hospitals, Communal disputes,

बच्चों के विवाद के बाद गांव में तनाव, दोनों गुटों ने किया पथराव, एक दर्जन घायल

सीहोर/ आष्टा। मंगलवार रात आष्टा के गांव कुरावर में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद गांव में दो गुट भिड़ गए। दोनों गुटों के लोगों ने एक दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया। विवाद सांप्रदायिक रूप ले रहा था की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। विवाद में दोनों पक्षों के 1 दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि इस दौरान एक मकान में आग लगा दी गई। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सूचना पर आष्टा से भारी मात्रा में पुलिस बल गांव में पहुंच गया है। इस संबंध में एसडीओपी जीपी अग्रवाल ने बताया कि गांव में बच्चों में हुए विवाद के बाद विवाद की स्थिति बनी थी। गांव में पुलिस बल पहुंच गया है और मामले में हड़ताल कर रहा है। विवाद में घायल एक दर्जन अधिक लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके पहले भी जिले में कई विवाद हो चुके है। कुछ दिनों पहले जिला मुख्यालय के समीप गांव सैकड़ाखेड़ी में मंगलवार की रात आठ बजे के करीब दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया। विवाद में एक पक्ष के लोगों ने पथराव कर लाठियों से लैस होकर हमला कर दिया। एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए, इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ लोगों को मामूली चोट आई है। सूचना मिलते ही जिले सहित भोपाल से भारी पुलिस बल और वज्र वाहन तैनात किया गया है।अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात आठ बजे के करीब शहर से 4 किमी दूर स्थित सैकड़ाखेड़ी में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बताया जाता है किया सैकड़ाखेड़ी में झंडा यात्रा की तैयारियां की जा रही थीं। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बनी और एक पक्ष के लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने लाठियों से मारपीट की है। गांव में पांच-छह मकानों के अलावा एक बाइक और एक गुमटी में आग लगा दी। विवाद में श्रीराम पुत्र गजानंद (55), दुर्गेश पुत्र मोहन सिंह (25), संतोष पुत्र छोटेलाल (34), बबलू पुत्र तुलाराम (38) और रूप बाई घायल हो गए।

वहीं सात-आठ लोगों को मामूली चोट आने की सूचना है। बताया जाता है कि पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने आंसू गैस के गोले छोडऩे के साथ लाठीचार्ज भी करना पड़ा। घटना के बाद गांव में कलेक्टर तरुण कुमार पिथोड़े, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, एडिशनल एसपी अवधेश प्रताप सिंह, एसडीएम राजकुमार खत्री, टीआई कोतवाली अजय नायर आदि पहुंच गए थे। वहीं तनाव की सूचना मिलने पर आईजी जयदीप प्रसाद ने भी सीहोर पहुंचकर मोर्चा संभाला।