विदिशा

शहर में नहीं कम हो रही चोरी की वारदातें, पुलिस को नहीं कोई सुध

शहर में नहीं कम हो रही चोरी की वारदातें, पुलिस को नहीं कोई सुध
2 min read
• •
Updated: 8 May 2018, 10:11 AM IST
ashok nagar news, ashok nagar, patrika news, patrika bhopal, police, mp police, theft,

विदिशा। शहर में आए दिन चोरियां हो रही हैं और पुलिस का आलम यह है कि रात को कहीं नजर ही नहीं आ रही है। पत्रिका ने रात 1:30 बजे से शहर के प्रमुख चौराहों मुख्य मार्गों और शहर की चारों तरफ की सीमाओं और पुलिस के सभी पॉइंट का निरीक्षण किया तो फिलहाल सिर्फ एक पॉइंट पर दो पुलिसकर्मी नजर आए। इसके अलावा शहर भर में कहीं भी पुलिसकर्मी गस्त करते हुए तक दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में चोरीयों सहित अन्य अपराधिक घटनाएं रात को होना लाजमी है।

शहर मेें चोरियों के चलते लोगों की घबराहट बढ़ती जा रही है। लोग अपने सामान और घर को लेकर डर है। उन्हें डर लग रहा है कि कहीं अगला निशाना वे खुद न बन जाये। लोग अपने सामान को लेकर सचेत हो गए है। उनका कहना है कि पुलिस तो कुछ कर नहीं रही है। ऐेसे हम ही अपना सामान बैंक लॉकर में रख रहे हैं। ताकि हमारा जरूरी सामान प्रोटेक्ट हो सकेें। जिससे अगर चोरी हो भी जाएं तो उनका जरूरी चोरी में न चला जाएं।

हालही में विदिशा क्षेत्र में कई चोरी की घटनाएं सुनने को मिली। सोमवार को भी कोतवाली थानांतर्गत् सिंधी कॉलोनी स्थित पटेल गार्डन के पास एक घर में चोरी हो गई। परिवार शहर में ही एक शादी में गया था सुबह घर आए तो घर का सामान बिखरा मिला। चोरों ने नकदी जेवर सहित करीब 80 हजार रुपए की चोरी की।

परिजन सौरभ कुशवाह ने बताया कि अग्रवाल धर्मशाला में मामा की बेटी की शादी थी। परिवारजन घर में ताला लगाकर शादी में गया था। सुबह जब साढ़े पांच बजे आए तो मेन गेट का ताला लगा मिला लेकिन कमरे में रखा सभी सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने पेटी व आलमारी खोली और पूरा सामान बिखरा दिया। इस दौरान चोर घर में रखे करीब 35 हजार रुपए नकद एवं जेवर चुरा ले गए। कुल चोरी करीब 80 हजार रूपए की होना बताई गई।

शहर में ऐसी घटनाओं को देखते हुए लोग अशांत हो गए है। वे बार बार पुलिस से मदद की गुहार कर रहे हैं। जिससे उनका घर और उनका सामान बच सकें और वे चैन की नींद सो सकें।

Published on: