विदिशा

‘कभी दिन में आकर आपके साथ खेलूंगा’, कपिल देव ने MP के खिलाडियों के साथ खेलने की दिखाई इच्छा

MP News: सांसद खेल महोत्सव का धमाकेदार आगाज हुआ। CM मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह और पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की मौजूदगी में पारंपरिक खेलों से शुरू हुए इस आयोजन में 37 हजार खिलाड़ी मुकाबलें करेंगे।
4 min read
Oct 31, 2025
vidisha sansad khel mahotsav cm mohan yadav shivraj singh kapil dev mp news
vidisha sansad khel mahotsav cm mohan yadav shivraj singh kapil dev (फोटो- सोशल मीडिया)

sansad khel mahotsav: सांसद खेल महोत्सव का गुरुवार को विदिशा शहर के खेल परिसर (स्टेडियम) में पारंपरिक भारतीय खेल मल्लखंभ से आगाज हुआ। महोत्सव की अध्यक्षता कर रहे सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav), केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व किकेट खिलाड़ी कपिल देव ने संयुक्त रुप से बेल बजाकर खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव में 25 दिसंबर तक ग्राम पंचायत से लेकर संसदीय क्षेत्र स्तर पर विभिन्न खेलों का आयोजन होगा।

वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़े केंद्रीय खेल मंत्री

सांसद खेल महोत्सव के उ‌द्घाटन अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया (Sports Minister Mansukh Mandaviya) ने वर्चुअल माध्यम से अपने संबोधन के दौरान कहा कि वह सीएम डॉ. मोहन यादव से चर्चा कर विदिशा में सभी खेलों की सुविधाओं वाला शानदार स्टेडियम बनवाएंगे। जिले में एथलेटिक्स सेंटर खुलेगा। ताकि यहां की खेल प्रतिभाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिले।

शिवराज ने खेल मंत्री के समक्ष रखी मांगे

शहर के खेल परिसर में आयोजित खेल महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan) ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया व सीएम डॉ. मोहन यादव से खिलाड़ियों के लिए और विदिशा के विकास के लिए कई मांगें रखी। जिसे बाद में केंद्रीय खेल मंत्री व मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान स्वीकार किया और आश्वासन दिया कि सभी मांगें पूरी होंगी।

सीएम से शिवराज सिंह ने की ये मांग

  • नगरपालिका क्षेत्र की सड़कों को सुधारने के लिए 30 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करें।
  • विदिशा नगरपालिका को नगर निगम का दर्जा दें। ताकि तेजी के साथ विकास हो सके।
  • भोपाल से सलामतपुर और विदिशा तक फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जाए।
  • बेसनगर टीला से निमखिरिया, जीवाजीपुर से ढोलखेड़ी-धतुरिया भी फोर लेन बनाया जाए।
  • तिलक से भदौरा के पुलिया, हिरनई से मोहना के बीच नदी पर पुल का निर्माण कराया जाए।
  • लश्करपुर से निनोरीखेड़ी के बीच सड़क निर्माण की मांग
  • रंगई से बेतवा से चरणतीर्थ के बीच कॉरीडोर बनाने के लिए 50 करोड़ की मांग किया।
  • जिला अस्पताल का भवन नगर पालिका को दिए जाने की मांग, ताकि खुद की बिल्डिंग बना सके।
  • बेतवा वृहद सिंचाई योजना और ग्यारसपुर के तहसील के हैदरगढ़ के पास वाबना नदी पर वाबना मध्यम सिंचाई परियोजना की मांग।

खेल महोत्सव में होंगे ये खेल

बता दें कि, सांसद खेल महोत्सव में 25 दिसंबर तक ग्राम पंचायत व नगरीय स्तर पर रस्साकसी, नींबू दौड़ व यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, विदिशा में फुटबाल, खातेगांव में कुश्ती, इछावर में खो-खो व मंडीदीप में हॉकी प्रतियोगिता होगी। इसी प्रकार टेनिस बॉल क्रिकेट व कबड्‌डी प्रतियोगिता मंडल, विधानसभा व संसदीय स्तर पर कराई जाएगी।

इन प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए करीब 37 हजार खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। ये प्रतियोगिताएं संसदीय क्षेत्र के 8 विधानसभा क्षेत्रों में, 965 ग्राम पंचायतों, 19 नगरपालिका व नगरपरिषद व 48 मंडलों में आयोजित की जाएंगी। महोत्सव के उ‌द्घाटन के अंत में केंद्रीय कृषि मंत्री व मुयमंत्री ने बल्लेबाजी कर खेलों की शुरुआत की।

मप्र से शुरू करेंगे खेलो इंडिया ट्रेडिशनल गेम- मनसुख मांडविया

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस महोत्सव में कई ऐसे खिलाड़ी मिलेंगे जो भविष्य में देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल में कभी हार नहीं होती। खिलाड़ी जीतते हैं या फिर सीखते हैं। महोत्सव का आयोजन प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया के अभियान को आगे बढ़ाने का कम है। अब यहां मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया ट्रेडिशनल गेम की शुरुआत करेंगे।

खिलाड़ियों को किया गया समानित

महोत्सव के उ‌द्घाटन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा जाट की अनुपस्थिति में उनके पिता प्रेम नारायण जाट को उनका समान दिया गया। इसी प्रकार खिलाड़ी प्रगति दुबे, दीपा राजपूज, देव कुमार मीणा, सोनिया कुमरे, आरती, अर्जुन सिंह रावत, अतुल जाट व विकास माझी सहित अन्य राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को समानित किया गया।

खिलाड़ियों का जोश बता रहा रोशन करेंगे देश का नाम : कपिल देव

महोत्सव में खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव (Kapil Dev) ने कहा कि खिलाड़ियों में जो जोश देखने को मिल रहा है, वह बयां कर रहा है कि यहां के खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे। यहां के खिलाड़ी ये पिक्चर दिखा सकते हैं कि वे देश के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के महोत्सव गांव स्तर में भी होने चाहिए। खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि विदिशा और ऐसे ही छोटे शहरों से खिलाड़ी निकलकर देश के लिए खेले और मैं उनके खेल को देखूं उनकी यही इच्छा है। इन्हीं छोटे शहरों में देश की तस्वीर देखता हूं। उन्होंने कहा कि कभी दिन के समय भी विदिशा आऊंगा, आपके साथ खेलूंगा।

सीएम ने शिवराज को बताया राजनीति का दूसरा कपिल देव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के मंच पर दो कपिल देव मौजूद हैं। एक कपिल देव जिनको किकेट के माध्यम से दुनिया भर में भारत का मान समान बढ़ाने के लिए जाना जाता है और एक हमारे राजनीति के कपिल देव मप्र के संदर्भ में शिवराज सिंह चौहान हैं। मप्र में लंबी पारी खेलकर प्रदेश को विकास के मामले में बीमारु राज्य से बाहर निकाला और विकासशील राज्य बनाया। उन्होंने सभी क्षेत्रों में विकास किया है। मुयमंत्री ने केंद्रीय कृषि मंत्री की मांगों के संबंध में कहा कि सभी मांगें पूरी होंगी। विदिशा में अगला चुनाव नगर निगम का होगा।

खेल महोत्सव के माध्यम से प्रतिभाओं का होगा चयन शिवराज सिंह

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस खेल महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में से अच्छी प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा। जिन्हें आगे खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की इच्छा के अनुसार विदिशा में भी खेल महोत्सव का आयोजन हो रहा है। महोत्सव में ग्राम पंचायत स्तर पर भी खिलाड़ियों को खेलने का मौका दिया जाएगा।

Updated on:
31 Oct 2025 03:35 pm
Published on:
31 Oct 2025 03:33 pm