विदिशा

शादियों से हटा कोरोना का ग्रहण, 20 माह बाद सजेंगे पंडाल, बजेंगे बैंड-बाजे

देवउठनी ग्यारस के बाद शादियों की धूम,9 नवंबर से 13 दिसंबर तक 15 मुहूर्त

2 min read
Nov 14, 2021

विदिशा. कोरोना के कारण शादियों की धूमधाम पर लगा ग्रहण अब हट चुका है। करीब 20 माह बाद ऐसा अवसर आ रहा जब शादियों का उत्साह, पंडालों की सजावट, बैंडबाजों की धुन पर नाचते बाराती देखे जा सकेंगे। देवउठनी ग्यारस के बाद हर तरफ शादियों की धूम दिखाईदेगी। इसके लिए शहर के शादी हॉल, मैरिज गार्डन आदि बुक होने लगे हैं। बाजार में भी दीपावली के बाद यह दूसरा बड़ा मौका खरीददारी का है और शादियों के आयोजन के रहते बाजार में कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन एवं सराफा में ग्राहकी की अच्छी रौनक रहेगी।

मालूम हो कि पिछले वर्ष मार्च, अपै्रल माह में कोरोना का प्रभाव बढऩे से लंबा समय लॉक डाउन के बीच गुजरा और शादियों के आयोजन पर लॉक डाउन की कईतरह की बंदिशें थी। ऐसे में कईलोगों को चंद मेहमानों की उपस्थिति में शादियां करना पड़ी वहीं आयोजनों से जुड़े कईव्यवसाय बंद रहने से सैकड़ों परिवारों का जीवन पटरी से उतर चुका था, लेकिन करीब 20 माह बाद अब कोरोना का भय खत्म होने के साथ ही ऐसे परिवारों के चेहरों पर खुशियां वापस लौटी है। वहीं जिन लोगों ने शादियां आगामी समय के लिए टाल दी थी वे अब नवंबर, दिसंबर माह में धूमधाम से शादी कर सकेंगे। इससे यह दोनो माह शादियों के लिए धूमधाम वाले रहेंगे।

विवाह के मुहुर्त
धर्माधिकारी विनोद शास्त्री के अनुसार नवंबर माह में विवाह के 8 एवं दिसंबर माह में विवाह के ७ मुहुर्त है। नवंबर में 19, 20, 21, 22, 26,28, 29,30 नवंबर शादी के मुहुर्त हैं। इसी तरह दिसंबर माह में 1, 3, 5, 7, 11, 12, 13 दिंसबर विवाह के मुहुर्त रहेंगे।

2500 परिवारों की खुशी लौटी
व्यवसायियों का कहना है कि शादियों की धूमधाम से 2500 परिवारों की खुशी लौटी है। शादियों के आयोजन से न केवल मैरिज गार्डन, बल्कि इनसे जुड़े डीजे, बैंड, बारात में लाइट लेकर चलने वाले मजदूर, लाइट डेकोरेशन, फूलों से सजावट करने वाले, भोजन व्यवस्था, टेंट हाउस, हलवाई व भोजन व्यवस्था के कर्मचारी, पार्किंग गार्ड आदि सभी का रोजगार छिन गया था। बुमश्किल परिवार का भरा पोषण कर पा रहे थे। टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज जैन के मुताबिक शहर में करीब 50 टेंट हाउस है और अकेले इन टेंट हाउस से ही 300 परिवार जुड़े हैं जो कोरोना से प्रभावित रहे, लेकिन शादियो के इन आयोजन से सभी परिवारों की जिंदगी फिर पटरी पर लौट सकेगी।

Published on:
14 Nov 2021 01:53 pm
Also Read
View All