18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

46 पटवारियों के हुए ट्रांसफर, विदिशा के पुलिस महकमे में भी हुआ बड़ा फेरबदल

Transfer process: राजस्व विभाग में 34 पटवारियों का उनकी स्वेच्छा से तथा 46 पटवारियों का प्रशासनिक आधार पर जिले की विभिन्न तहसीलों में स्थानांतरण किया गया है।

2 min read
Google source verification
Patwaris transferred: प्रशासनिक आधार पर तबादले (Photo Source - Patrika)

Patwaris transferred: प्रशासनिक आधार पर तबादले (Photo Source - Patrika)

Transfer in MP: एमपी के विदिशा जिले में बीते दिन तबादलों की प्रक्रिया जारी रही। इस दौरान नगरीय निकायों में अधिकारी और कर्मचारियों के जिले से बाहर स्थानांतरण किए गए, वहीं जिले के भीतर पंचायत सचिवों, पटवारियों तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के भी तबादले किए गए। जारी सूची के अनुसार, नगरपालिका विदिशा से सहायक वर्ग-3 कर्मचारी शरद श्रीवास्तव का स्थानांतरण नगरपालिका रायसेन किया गया है। संजय करहीवाले को भी विदिशा से रायसेन नगरपालिका भेजा गया है।

इनके भी हुए ट्रांसफर

इसी प्रकार गंजबासौदा नगरपालिका के सीएमओ रवि प्रकाश श्रीवास्तव को इंदौर विकास निगम में पदस्थ किया गया है। राजेश कांकर, जो वर्तमान में विदिशा में राजस्व निरीक्षक हैं, उन्हें लटेरी नगरपालिका का सीएमओ नियुक्त किया गया है। मंडीदीप नगर परिषद के सीएमओ को कुरवाई नगर परिषद का सीएमओ बनाया गया है। वहीं शमशाबाद नगर परिषद के सीएमओ अनिल बिदुआ का स्थानांतरण सीहोर जिले की आष्टा नगर पालिका में सीएमओ पद पर किया गया है।

जिले के भीतर भी हुए तबादले

विदिशा जिले के भीतर भी विभिन्न विभागों में कई लोगों के तबादले किए गए हैं। राजस्व विभाग में 34 पटवारियों का उनकी स्वेच्छा से तबादला किया गया। वहीं दूसरी ओर 46 पटवारियों का प्रशासनिक आधार पर जिले की विभिन्न तहसीलों में स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा 69 पंचायत सचिवों को अलग-अलग जनपद पंचायतों में पदस्थ किया गया है। कलेक्ट्रेट, तहसीलों और जनपद कार्यालयों में पदस्थ लिपिकों के भी तबादले हुए हैं। इनमें 15 लिपिकों का प्रशासनिक आधार पर तथा चार लिपिकों का स्वेच्छा से स्थानांतरण किया गया है। एक राजस्व निरीक्षक को प्रशासनिक आधार पर विदिशा ग्रामीण तहसील से सिरोंज तहसील भेजा गया है। इन सभी लोगों को तबादलों से जुड़ी जानकारी मिल गई है।

पुलिस महकमे में भी फेरबदल

पुलिस विभाग में भी बुधवार को 18 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। निरीक्षक बीमेंदु व्यंकट को पुलिस लाइन से लटेरी थाना प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक प्रकाश भिलाला का स्थानांतरण दीपनाखेड़ा थाना प्रभारी पद से मुगलसराय किया गया है, जबकि के.के. पवार को मुगलसराय से दीपनाखेड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है।

सियाराम शर्मा को बासौदा शहर थाने से ग्यारसपुर, प्रतिभा ङ्क्षसह को पुलिस लाइन से थाना लटेरी भेजा गया है। इसी प्रकार सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र शर्मा को उनारसीकलां से महिला थाना विदिशा, हरीशचंद्र को थाना सिरोंज से त्योंदा तथा प्रेम नारायण साहू को त्योंदा से उनारसीकलां स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा छह प्रधान आरक्षकों और चार आरक्षकों को भी विभिन्न थानों में पदस्थ किया गया है।