16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलोनी की संदिग्ध मौत, विदिशा में न्याय के लिए भटक रहा परिवार

Saloni Suspicious Death: विवाहिता की मौत के बाद पिता ने दामाद और ससुरालवालों पर लगाए दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोप, बोले- 'हत्या को आत्महत्या बता रहे'।

2 min read
Google source verification
saloni death case

saloni death case family demands justice dowry murder allegation, सलोनी की जीवित अवस्था की तस्वीरें (source-patrika)

Vidisha Saloni Death Case: मध्यप्रदेश में एक बार फिर एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। घटना विदिशा की है जहां विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद परिजन ने दामाद व ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने के आरोप लगाए हैं। सिविल लाइन थाना के ग्राम भौरिया निवासी मीठालाल अपनी बेटी सलोनी की मौत को हत्या बताते हुए न्याय की गुहार लगा रहा है। उसका आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी की हत्या कर दी गई, लेकिन मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।

दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

एएसपी के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंचे पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत की है। परिवार का कहना है कि आरोपियों के राजनीतिक रसूख के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। मीठालाल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया है कि उनकी बेटी सलोनी की शादी आशीष उर्फ नैतिक किरार से हुई थी। शादी के वक्त उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर शादी में खर्च किया और दहेज का सामान भी दिया, लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही सलोनी को पति आशीष और ससुरालवाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। पिता का आरोप है कि पति, सास, जेठ और जेठानी द्वारा मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन और 10 लाख रुपये नकद की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर सलोनी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था।

'मौत के करीब 20 दिन बाद दर्ज हुई शिकायत'

पिता मीठालाल ने बताया कि 13 मई 2026 को सलोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि सलोनी की ससुराल वालों ने साजिश रचकर हत्या की है। परिजनों का कहना है कि घटना के करीब 20 दिन तक तो उनकी शिकायत ही पुलिस ने दर्ज नहीं की। 20 दिन बाद शिकायत दर्ज की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जिन पर हमने हत्या का आरोप लगाया है उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और हमारे परिवार को धमकियां दे रहे हैं। परिवार का आरोप है कि आशीष का परिवार राजनीतिक प्रभाव वाला है और इसी वजह से कार्रवाई में देरी हो रही है। मामले में एएसपी प्रशांत चौबे ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन परिजनों को दिया है।