वायनाड

Sonia Gandhi Book: मां पर सालों तक लगते रहे आरोप, अब प्रियंका गांधी ने तोड़ी चुप्पी, BJP को लेकर कही ये बात

Sonia Gandhi Book Controversy: प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस ने सालों तक सोनिया गांधी के बारे में गलत बातें फैलाईं। अब सोनिया अपनी किताब के जरिए अपनी जिंदगी की कहानी बता रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 1:04 PM IST
Sonia Gandhi Book
प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी मां के समर्थन में खुलकर बात रखी। (फाइल फोटो-IANS)

Priyanka Gandhi Statement: सोनिया गांधी की किताब को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। अब प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी मां के समर्थन में खुलकर बात रखी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी, आरएसएस और कई दूसरे लोगों ने सालों तक उनकी मां के बारे में झूठी बातें कहीं और कई कहानियां गढ़ीं, लेकिन सोनिया गांधी चुप रहीं। अब वह अपनी जिंदगी की कहानी खुद बता रही हैं और उन्हें ऐसा करने का पूरा अधिकार है।

मुझे खुशी है कि बीजेपी के लोग मेरी मां की किताब पढ़ रहे हैं

प्रियंका गांधी ने केरल के वायनाड में यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें खुशी है कि बीजेपी के लोग उनकी मां की किताब पढ़ रहे हैं। प्रियंका का यह बयान ऐसे समय आया है, जब सोनिया गांधी की किताब को लेकर दोनों पार्टियों के बीच बहस चल रही है।

दरअसल, सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' 10 नवंबर को बाजार में आई है। इस किताब में उन्होंने इटली में बिताए बचपन, भारत आने, राजीव गांधी से शादी और परिवार के साथ अपनी जिंदगी के कई अनुभव साझा किए हैं। इसमें उनके जीवन के मुश्किल दौर और राजनीति से जुड़े कुछ अनुभवों का भी जिक्र है।

किताब के नाम पर भी उठाए सवाल

किताब सामने आने के बाद बीजेपी नेताओं ने इसके कुछ हिस्सों पर सवाल उठाए हैं। बीजेपी प्रवक्ता सीआर केसवन ने आरोप लगाया कि किताब में गांधी परिवार और कांग्रेस से जुड़ी पुरानी गलतियों को हल्का करके दिखाने की कोशिश की गई है। उन्होंने किताब के नाम पर भी सवाल उठाए।

दूसरी तरफ कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सोनिया गांधी अपनी जिंदगी के अनुभव लोगों के सामने रख रही हैं। उन्हें यह बताने का पूरा हक है कि उन्होंने अपने जीवन में क्या देखा और किन हालात से गुजरीं।

किताब में निजी जिंदगी और जीवन से जुड़ी यादें

सोनिया गांधी ने भी किताब को लेकर कहा है कि यह केवल राजनीति से जुड़ी किताब नहीं है। इसमें उनकी निजी जिंदगी, परिवार और उन लोगों से जुड़ी यादें भी हैं, जिनसे उनका जीवन जुड़ा रहा है।

प्रियंका गांधी के इस बयान ने किताब को लेकर चल रही राजनीतिक बहस को और आगे बढ़ा दिया है। अब देखना होगा कि बीजेपी की ओर से इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया आती है।

Updated on:
12 Nov 2026, 1:04 PM IST
Published on: