वेट लॉस

Health News: खान-पान पर नियंत्रण और स्वस्थ आहार से पाया जा सकता है मोटापे पर कंट्रोल

Health News: अगर आप स्वस्थ रहने की ख्वाहिश रखते हैं, तो अपने आहार पर ध्यान देना शुरू कर दीजिए, क्योंकि एक ताजा शोध से पता चला है कि अस्वस्थ आहार हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करता है, जिससे वजन बढऩे और मोटापे के अन्य लक्षण पैदा हो सकते हैं।

3 min read
Aug 03, 2021

Health News: अगर आप स्वस्थ रहने की ख्वाहिश रखते हैं, तो अपने आहार पर ध्यान देना शुरू कर दीजिए, क्योंकि एक ताजा शोध से पता चला है कि अस्वस्थ आहार हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करता है, जिससे वजन बढऩे और मोटापे के अन्य लक्षण पैदा हो सकते हैं।
इस शोध में अध्ययनकर्ताओं ने प्रतिरक्षा प्रणाली पर उच्च वसायुक्त पश्चिमी शैली के आहार के प्रभावों का अध्ययन किया, जिससे दो आश्चर्यजनक परिणामों का खुलासा हुआ।

न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय में शोधार्थी एबिगेल पोलॉक के अनुसार कि हमारा शोध बताता है कि क्या हमें पता लगने से पहले ही अस्वस्थ आहार के कारण शरीर का वजन बढऩे लगता है। हमने पाया है कि संतृप्त वसा का अधिक सेवन कुपोषण का ही एक रूप है, जिसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

इस अध्ययन में शोधकतार्ओं ने प्रतिरक्षा कोशिकाओं के एक वर्ग (टी कोशिकाओं) पर आहार के रूप में ली जाने वाली वसा के प्रभावों की जांच की। यह अध्ययन शोध पत्रिका जर्नल ऑफ इम्यूनोलॉजी के ताजा अंक में प्रकाशित हुआ है। आइये आपको बताते है मोटापा कम कैसे करें। इसका इलाज हर हाल में संभव है बस कुछ नियम और संयम का पालन करें।

1. भोजन में गेहूं के आटे की रोटी बन्द करके जौ-चने के आटे की रोटी लेना शुरू करें। इससे सारे शरीर का मोटापा कम हो जाएगा।
2. प्रतिदिन सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में 2 चम्मच शहद व नींबू का रस मिलाकर पीने से भी कुछ दिनों में मोटापा कम होने लगता है। पतले होने के चक्कर में दूध और शुद्ध घी का सेवन बन्द न करें। वरना शरीर में कमजोरी, रूखापन, वातविकार, जोड़ों में दर्द, गैस ट्रबल आदि होने की शिकायतें पैदा होने लगेंगी।

Read More: लोहे के बर्तन में पका हुआ खाना खाने से शरीर में नहीं होगी आयरन की कमी

3. सेब और गाजर को बराबर मात्रा में कद्दूकस करके सुबह खाली पेट 200 ग्राम की मात्रा में खाने से वजन कम होता है और स्फूर्ति व सुन्दरता बढ़ती है। इसके सेवन के 2 घंटे बाद तक कुछ नहीं खाना चाहिए।
4. एक गिलास गर्म पानी प्रतिदिन सुबह-शाम भोजन के बाद पीने से शरीर की चर्बी कम होती है। इसके सेवन से चर्बी तो कम होती है साथ में गैस, कब्ज, कोलाइटिस (आंतों की सूजन), एमोबाइसिस और पेट के कीड़े भी नष्ट होते है।
5. 100-150 ग्राम मूली के रस में नींबू का रस मिलाकर दिन में 2-3 बार पीने से मोटापा कम होता है। मूली के चूर्ण को शहद में मिलाकर सेवन करने से भी मोटापा कुछ ही महीनों में दूर हो जाता है।

Read More: अदरक और नींबू का रस झड़़ते बालों के लिए है औषधि, ऐसे करें इस्तेमाल

6. मिश्री, मोटी हरी सौंफ और सुखा साबुत धनिया बराबर मात्रा में पीसकर रख लें। इस मिश्रण को एक चम्मच सुबह पानी के साथ लेने से अधिक चर्बी कम होकर मोटापा दूर होता है।
7. पुदीना में मोटापा विरोधी तत्व पाये जाते है। एक चम्मच पुदीना के रस में 2 चम्मच शहद मिलाकर लेने से मोटापा कम होता जाता है।
8. नियमित सुबह उठते ही 250 ग्राम टमाटर का रस दो-तीन महीने पीते रहने से शरीर की अतिरिक्त वसा में कमी आती है।
9. बारीक कटी हुई अदरक और एक नींबू को भी कई टुकड़ों में काट लें। अब दोनों को पानी में उबालें। इस पानी को सुहाता गरम पिएं। बहुत ही कारगर और बढिय़ा उपाय है।

Health Tips: गर्म दूध के साथ शहद का सेवन सेहत लिए बेहद लाभकारी, जानें इसके फायदे

10. कम केलोरी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। कम केलोरी का भोजन मोटापा निवारण के लिए अनिवार्य है। भोजन में ऐसी चीजों को शामिल करें जिनमें नगण्य केलोरी हो। जैसे कि नींबू, अमरुद, अंगूर, सेव, खरबूजा, जामुन, पपीता, आम, संतरा, पाइनेपल, टमाटर, तरबूज, बैर, स्ट्राबेरी, पत्ता गोभी,फूल गोभी, ब्रोकोली, प्याज, मेथी, मूली, पालक, शलजम, सौंफ, लहसुन, भूने चने, मूंग दाल, दलिया, अंकुरित अनाज, छिलके वाली दाल, सलाद, दही आदि. आलू, चावल, नमक और चीनी का सेवन कम करें। ग्रीन टी दिन में 2-3 बार पिएं। अधिक वसा युक्तभोजन से परहेज करें। तली व गली चीजें इस्तेमाल करने से चर्बी बढ़ती है। वनस्पति घी शरीर के लिए हानिकारक है।

Published on:
03 Aug 2021 11:43 pm
Also Read
View All