वेट लॉस

Weight Loss Tips: मोटापे से बचने के लिए पुरुष अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये फूड्स, रहेंगे हमेशा फिट

Weight Loss Tips: आज के समय में ज्यादातर लोग मोटापे के शिकार हो रहे हैं। बिजी शेड्यूल की वजह से पुरुष अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते हैं। जिसकी वजह से पुरूष कई बीमारियों के चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में पुरूष को अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

2 min read
Dry fruit and nuts include in diet for weight loss and healthy body

Weight Loss Tips: आजकल की भागदौड़ की जिंदगी और खानपान की वजह से ज्यादातर लोग मोटापे की शिकार हो रहे हैं। महिलाओं की तुलना में ज्यादातर पुरुष मोटापे के शिकार होते हैं। मोटापे की वजह से पुरुषों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पुरुषों को अपने खानपान के साथ सेहत का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि अच्छी डाइट न लेने की वजह आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप हमेशा फिट और स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आप अच्छी डाइट लें। आप अपनी डाइट में हेल्दी और पोषक तत्वों को जरूर शामिल करें। तो आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में जो पुरुषों को मोटापे की शिकार से बचाने में मदद करते हैं, साथ ही उन्हें फिट बनाए रखते हैं

पुरुषों को फिट बनाए रखने वाले फूड्स

डेयरी प्रोडक्ट
पुरुषों को अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्टों को जरूर शामिल करना चाहिए। दूध और दही का सेवन करना पुरुषों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि दूध और दही में कैल्शियम, प्रोटीन और ल्यूटिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे पुरुषों को मसल्स बनाने में भी मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: लौकी के है अनगिनत फायदे, वजन कम करने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने में होता है सहायक

अंडा
अंडा का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अंडा का सेवन करना पुरुषों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंडा कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है जो पुरुषों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। ऐसे में रोजाना एक अंडे का सेवन करना पुरुषों के लिए फायदेमंद होता है।

ड्राई फ्रूट्स
पुरुष खुद को हमेशा स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स और नट्स को जरूर शामिल करें। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स और नट्स से शरीर को फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स मिलता है। इनका सेवन करने से पुरुषों को कई तरह के फायदे मिलते है। साथ ही नट्स प्रोस्टेट और कोलन के कैंसर के खतरे को कम करने में करता है।
यह भी पढ़े: सफेद काली मिर्च डायबिटीज को कंट्रोल करने से लेकर पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में होता है सहायक

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Published on:
23 Jun 2022 04:48 pm
Also Read
View All