वेट लॉस

Weight lose : अंडे और पालक से होगा आपका वजन कम

क्या आप जानते हैं अंडे और पालक से होगा आपका वजन कम । आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहें हैं कैसे अंडे और पालक की मदद से आप अपना वजन कर सकते ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Nov 2021, 9:47 PM IST
Weight lose : अंडे और पालक से होगा आपका वजन कम
Weight lose : अंडे और पालक से होगा आपका वजन कम

नई दिल्ली। आपने कई बार लोगों को ये कहते सुना होगा कि वेट लॉस एक बेहद लंबा प्रोसेस है। इसके लिए कोई शॉर्टकट नहीं है। उनका ऐसा सोचना गलत नहीं है, लेकिन एक सच ये भी है कि कुछ आसान ट्रिक वेट लॉस के धीमे प्रोसेस को गति दे सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि खाने की कुछ खास चीजों का कॉम्बिनेशन वजन तेजी से घटाने में बेहद कारगर है। ये चीजें न सिर्फ लंबे समय तक आपकी भूख कंट्रोल करती हैं, बल्कि शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरी को भी बर्न करती हैं।

अंडा और पालक- अंडे में हाई क्वालिटी का प्रोटीन पाया जाता है। इस पौष्टिक आहार की रेसिपी बेहद आसान और वेट लॉस फ्रेंडली है। अगर आप वजन घटाने के मिशन पर हैं तो अपने ऑमलेट में पालक को शामिल कर लीजिए। एक स्टडी के मुताबिक, आयरन से भरपूर पालक अंडे के साथ तेजी से वजन घटाने का काम करता है।


ओट्स और बैरीज- रास्पबैरी और ब्लूबैरी में शरीर के फायदेमंद कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। मॉर्निंग डाइट में ओट्स के साथ इनका सेवन तेजी से वजन घटाने में कारगर है। इस फूड कॉम्बिनेशन के वेट के अलावा भी कई फायदे होते हैं।

सेब और पीनट बटर- सेब और पीनट बटर एक क्लासिक वेट लॉस फ्रेंडली फूड माने जाते हैं। पीनट बटर में मोनोसैचुरेटेड और पॉलीसैचुरेटेड फैट होता है जो लंबे समय तक भूख को रोके रखता है और इंसुलिन मेटाबलिज्म भी दुरुस्त करता है।

ये भी पढ़े--

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
15 Nov 2021, 9:47 PM IST
Published on: