वेट लॉस

Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए इस ड्रिंक के साथ करें दिन की शुरुआत, जानें पूरी विधि और इस्तेमाल का तरीका

Weight Loss Tips: दुनिया भर में मोटापे से बहुत लोग परेशान हैं। बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल करने के लिए सभी प्रकार के उपाय किए जाते हैं। इसके बाद भी वजन कम नहीं होता। ऐसे में बहुत से तरीके हैं जो कारगर साबित हो सकते हैं।

2 min read
Aug 04, 2021
weight loss
weight loss

Weight Loss Tips: दुनिया भर में मोटापे से बहुत लोग परेशान हैं। बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल करने के लिए सभी प्रकार के उपाय किए जाते हैं। इसके बाद भी वजन कम नहीं होता। ऐसे में बहुत से तरीके हैं जो कारगर साबित हो सकते हैं। वजन घटाने के लिए सिर्फ डाइटिंग ही काफी नहीं बल्कि एक बेहतरीन रूटीन का होना जरूरी है। वजन घटाने के लिए आज हम आपको नेचुरल ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं जो सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होगा।

गूगल सर्च में Tips For Weight Loss टॉप कीवर्ड में शामिल हैं। वजन कम करने में जीरा और अजवाइन की चाय बेहद गुणकारी है। यह ड्रिंक बॉडी को शेप भी दे सकती है। मोटापा से कई बीमारियां भी पैदा हो सकती हैं। शरीर की चर्बी को घटाना है तो बॉडी को डिटॉक्स करना बेहद जरूरी है। वजन घटाने का नेचुरल तरीका निचे बताया गया है।

अजवाइन-जीरा चाय
किचन में मौजूद सामग्री सिर्फ खाना बनाने के लिए ही काफी नहीं है, यह बहुत सी बीमारियों में भी रामबाण औषधि का काम करती है। वजन कम करने के लिए बॉडी को डिटॉक्स करना बेहद जरूरी है। ऐसे में अजवाइन-जीरा की चाय भी कारगर है। यह Natural Weight Loss Drink वजन घटाने में ही नहीं बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाता है। सुबह के समय खाली पेट अजवाइन का पानी भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में अजवाइन को भिगो दें। अगली सुबह इसका सेवन करें।

अजवाइन जीरा चाय बनाने की विधि
एक कप पानी लें और उसमें 1-1 चम्मच जीरा और अजवाइन को मिलकर अच्छे से उबाल लें और उसके बाद उसका सेवन करें। स्वाद के लिए इसमें शहद और नींबू भी बाद में मिला सकते हैं। जीरा वजन कम करने के लिए बेहतरीन कमाल का मसाला है। अजवाइन जीरा चाय वजन कम करने में कारगर दवा की तरह काम कर सकती है। इसमें मौजूद एंजाइम्स शुगर, फैट्स और कार्बोहाइड्रेट्स को तोड़ता है। इस ड्रिंक का सेवन आप रोजाना सुबह खाली पेट कर सकते हैं।

Published on:
04 Aug 2021 06:22 pm