Weight Loss Drinks: वजन घटाने के लिए आप क्या कुछ नहीं करते। कई तरह की डाइट, ईटिंग पैटर्न फॉलो करते हैं फिर भी उससे कुछ फर्क नहीं पड़ता। लेकिन ये ड्रिंक्स वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा ये न सिर्फ आपको अधिक कैलोरी खाने से रोकेंगे बल्कि आपके मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करेंगे। इससे आपकी एनर्जी बनी रहती है और शरीर में एक्ट्रा फैट जमा नहीं होता है।

नई दिल्ली। Weight Loss Drinks: आज की खराब जीवन शैली में वजन का बढ़ना बेहद आम है। जब बात तेजी से वजन घटाने की हो, तो हममें से बहुत से लोग कुछ पॉपुलर ड्रिंक्स पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं। यह सोचकर कि इससे उनका वजन कम हो जाएगा। लेकिन वास्तव में ऐसा होता नहीं है। व्यायाम और हेल्दी डाइट के साथ डिटॉक्स ड्रिंक्स भी वजन घटाने में मदद कर सकते हैं। डिटॉक्स ड्रिंक्स शरीर से टॉक्सिन निकालने का काम करते हैं। ये मेटाबॉलिज्म को तेज करते है। ये आंतों को साफ करने का काम करते हैं। हम आपको कुछ ऐसी वेट लॉस ड्रिंक्स बता रहे हैं, जिसका सेवन कर आपका वजन पूरी तरह से कंट्रोल रहेगा।
वजन कम करने वाले वेट लॉस ड्रिंक्स
अदरक, शहद और नींबू पानी :
एक कप गर्मा-गर्म अदरक, शहद और नींबू पानी पीना बहुत राहत देता है। लोगों को लगता है कि इसे खाली पेट पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। कई लोग इस ड्रिंक को पीने की सलाह भी देते हैं। लेकिन यह ड्रिंक वजन घटाने में बिल्कुल हेल्प नहीं करती। इसमें कोई संदेह नहीं है कि ड्रिंक में पोषक तत्व बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। इसलिए यह आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ आपको हाइड्रेट भी रखता है। लेकिन जहां बात फैट कम करने की हो, तो यह ड्रिंक कोई खास मदद नहीं कर सकता।
जीरा ड्रिंक :
जीरा को कई लाभों के लिए जाना जाता है। इन्ही में से एक लाभ ये है कि ये टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे आप स्वस्थ रहते हैं। ये पाचन के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। ये आपके मेटाबॉलिज्म को बनाए रखने में मदद करता है। ये वजन घटाने में मदद करता है। इस पानी को बनाने के लिए आप या तो जीरा को रात भर भिगो कर रख सकते हैं या फिर सुबह इसे पी सकते हैं या फिर इसमें थोड़ा सा नींबू डालकर उबाल लें।
अजवाइन का पानी :
अजवाइन वजन घटाने में भी काफी मददगार है। अजवाइन का पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे चर्बी घटने लगती है। एक गिलास पानी में रात भर अजवाइन भिगोकर रख दें। इसमें शहद मिलाकर खाली पेट पीने से जल्दी फायदा होता है। आप चाहें तो पानी में अजवाइन उबालकर भी पी सकते हैं। अजवाइन के छोटे-छोटे बीजों में ऐसे गुणकारी तत्व मौजूद हैं, जिनसे आप अब तक अंजान हैं।
ग्रीन टी :
ग्रीन टी कैटेचिन और कैफीन का एक समृद्ध स्रोत है। ये मेटाबॉल्जिम को बढ़ावा देने में मदद करता है। शोध के अनुसार, कैफीन फैट बर्न करने में मदद करता है।
मेथीदाने का पानी :
वजन कम करने के लिए मेथी भी कारगर होती है। भीगी हुई मेथी के दाने ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए बहुत अच्छे हैं। आमतौर पर इसका सेवन सुबह के समय में किया जाता है, लेकिन रात में भी इसका सेवन किया जा सकता है। इसके बीज शरीर में गर्मी पैदा करते हैं और वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट रात को सोने से पहले वजन कम करने के लिए मेथीदाने का पानी पीने की सलाह देते हैं।
दालचीनी की चाय :
यदि आप जल्द से जल्द वजन घटाना चाहते हैं, तो यह दालचीनी चाय का सेवन शुरू कर दें। वेट कंट्रोल करने के लिए दालचीनी की चाय बढिय़ा नेचुरल ड्रिंक है। इसमें मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के गुण होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक इसे डिटॉक्स ड्रिंक बनाते हैं। यह फैट को जलाने में मददगार साबित होती है। इसे बनाना आसान है।
एप्पल साइडर विनेगर :
वजन कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर शुरू से ही एक पॉपुलर ड्रिंक रही है। सिरका आपके ह्दय स्वास्थ्य की देखभाल करने और मधुमेह के जोखिम को कम करने में मदद करता है। लेकिन अगर बात वजन घटाने की हो, तो इस मामले में यह ड्रिंक इतनी मददगार नहीं है। हालांकि सिरका के सेवन से कोई भी व्यक्ति लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कर सकता है, लेकिन यह उनके बॉडी मास इंडेक्स को बदलने में सक्षम नहीं है।