वेट लॉस

Nevaan Nigam: सोनू निगम के बेटे ने ऐसे बदला Look, पहचानना मुश्किल, बचपन में ‘कोलावेरी डी’ गाकर हुआ था फेमस

Nevaan Nigam Instagram: सिंगर सोनू निगम के 17 साल के बेटे ने इंस्टाग्राम पर पहली बार फोटो शेयर की है। तस्वीरों में देखिए निवान निगम ने वेट लॉस कर सिक्स पैक बना लिया है।
2 min read
Feb 27, 2025
sonu nigam son on instagram
सोनू निगम के बेटे ने इंस्टाग्राम पर वेट लॉस जर्नी की फोटो शेयर कीं

Sonu Nigam son Nevaan Nigam: सिंगर सोनू निगम का बेटा जिसको हम 'कोलावेरी डी' गाते हुए देख-सुन चुके हैं। अब वो मासूम बच्चा 17 साल का हो गया है और जिसका लुक देखकर किसीको यकीन नहीं हो रहा है। निवान निगम काफी हेल्दी था लेकिन अब वेट लॉस करके इंस्टाग्राम पर एंट्री (Nevaan Nigam debuts on Instagram) मारी है। निवान ने इंस्टाग्राम पर अपने फैट टू फिट वाली तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उनका सिक्स पैक लुक काफी दमदार है।

निवान निगम ने दो साल में बदला लुक

निवान निगम के ट्रांसफोर्मेशन की तस्वीरें

निवान निगम ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किए हैं। इसमें वो बेहद हेल्दी दिख रहे हैं। जैसा कि आप भी तस्वीरों में देख सकते हैं। ये फोटो दो साल पहले की है। क्योंकि, उन्होंने खुद लिखा है कि दो साल की मेहनत के बाद वो वजन घटा पाए हैं। इसके बाद सिक्स पैक एब्स बने हैं। निवान के लुक को देखकर बॉलीवुड के कई सेलेब ने कमेंट किया है। साथ ही फैंस भी जमकर कमेंट करते दिख रहे हैं।

निवान निगम Instagram Profile, टाइगर श्रॉफ का कमेंट

निवान निगम ने अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, दो साल में मेरी जिंदगी बदल गई (Changed my life in 2 years). इस पोस्ट पर टाइगर श्रॉफ ने सराहना करते हुए कमेंट किया है। साथ ही अन्य स्टार भी कमेंट कर रहे हैं।

सोनू निगम ने बेटे को दी बधाई

सोनू निगन ने बेटे के पहले पोस्ट को रिशेयर करते हुए लिखा है, 'भगवान तुम्हें हमेशा अपनी शरण में रखे। आज मैं तुम्हें सिर्फ आशीर्वाद ही भेज सकता हूं। तुम्हारी पहली पोस्ट के लिए बधाई बेटा।' सोनू निगम की इस पोस्ट पर भी कई सेलेब ने निवान को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

सिंगर और टॉप लेवल के गेमर हैं निवान निगम

जान लें, निवान निगम की उम्र 17 साल की है। उनका जन्म 25 जुलाई 2007 को हुआ। उनकी मां का नाम मधुरिमा निगम है। निवान दुबई में रहते हैं। वहीं से पढ़ाई भी किए हैं। साथ ही वो भी पापा सोनू निगम की तरह सिंगिंग में माहिर हैं। इसके अलावा वो टॉप क्लास के गेमर भी हैं।

Updated on:
27 Feb 2025 03:13 pm
Published on:
27 Feb 2025 02:55 pm