सोनू ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "अगर आप अपने आर्टिस्ट का सम्मान नहीं करेंगे, तो कोई और क्यों करेगा? मैंने विदेशों में ऐसा कभी नहीं देखा। अगर आप इतने व्यस्त हैं और शो के बीच में उठकर जाना पड़ता है, तो बेहतर होगा कि आप आए ही मत। ऐसा करना सिर्फ गायक का नहीं, बल्कि मां सरस्वती का भी अपमान है।"