फिल्म में अक्षय के साथ दिग्गज कलाकार परेश रावल,(Paresh Rawal) राजपाल यादव (Rajpal Yadav) और असरानी (Asrani) मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। परेश रावल के साथ अक्षय ने 'हेरा फेरी', 'फिर हेरा फेरी' और 'गरम मसाला' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। राजपाल यादव के साथ उनकी जोड़ी 'भूल भुलैया' और 'भागम भाग' जैसी फिल्मों में फैंस को खूब हंसाई है।