दीपिका फिलहाल अपनी बेटी दुआ के जन्म के बाद से मैटरनिटी लीव पर हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह मार्च 2025 तक ब्रेक पर रहेंगी। इसके बाद वह तुरंत ‘कल्कि 2’ की शूटिंग शुरू करेंगी, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, कमल हासन और प्रभास जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। सूत्रों के अनुसार, नाग अश्विन द्वारा निर्देशित यह फिल्म जनवरी-फरवरी 2025 में फ्लोर पर जाएगी। इसके अलावा, दीपिका अगले साल ‘द इंटर्न’ की रीमेक पर भी काम शुरू करेंगी, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में होंगे।