वेट लॉस

अब अल्फाबेट से सुधरेगी आपकी सेहत, घटेगा तनाव, दिल रहेगा तंदुरुस्त

स्कूली दिनों का अक्षर और अल्फाबेट का ज्ञान अब आपकी सेहत संवारने में भी काम आ सकता है, इसे वजन और तनाव घटाने, दिल को तंदुरुस्त रखने और शरीर का लचीलापन बनाए रखने में मददगार बताया जा रहा है

2 min read
Oct 10, 2018
bokwa dance
अब अल्फाबेट से सुधरेगी आपकी सेहत, घटेगा तनाव, दिल रहेगा तंदुरुस्त

स्कूली दिनों का अक्षर और अल्फाबेट का ज्ञान अब आपकी सेहत संवारने में भी काम आ सकता है। अंकों और अंग्रेजी शब्दों के आकार में संगीत पर थिरकने की बोक्वा ग्रुप डांस थैरेपी दुनियाभर में पसंद की जा रही है। इसे वजन और तनाव घटाने, दिल को तंदुरुस्त रखने और शरीर का लचीलापन बनाए रखने में मददगार बताया जा रहा है। अमरीका में लॉस एंजिल्स के फिटनेस ट्रेनर पॉल मावी ने आठ साल में इस शैली को तैयार किया। भारत के बड़े शहरों में भी बोक्वा का चलन बढ़ रहा है।

एक घंटे में 1200 कैलोरी होती है बर्न
बोक्वा कठिन परिश्रम कराने वाली शैली है। ट्रेनर एक घंटे में 1200 कैलोरी जलाने का दावा करते हैं। इसमें अफ्रीकन संगीत पर पैरों के मूवमेंट से एक, दो, तीन, और ए, बी, सी, डी जैसे अंक और अक्षर बनााने होते हैं।

एक घंटे एक्सरसाइज के बाद रेस्ट लें
इस कार्डियो वर्कआउट में एक घंटा पसीना बहाने के बाद शरीर को आराम देने की प्रक्रिया होती है, जो दिल की धड़कन और सांस को सामान्य करती है।

महिलाओं का पसंदीदा

बोक्वा में कमर और शरीर के निचले हिस्से का व्यायाम होता है, इसलिए लड़कियों और चालीस के आसपास की महिलाओं को यह काफी पसंद आ रहा है।

मेट्रोज में शुरू

बीट्स वाले गानों पर भी स्टेप्स किए जा रहे हैं। बॉलीवुड गानों में डिचक्याऊं धूम-धूम (चश्मे बद्दूर), लुंगी डांस (चेन्नई एक्सप्रेस), मुंबई का हीरो (जंजीर) और छम्मक छल्लो (रा वन) पर स्टेप्स ट्राय कर सकते हैं।

20 तरह के स्टेप्स

बोक्वा वर्कआउट के छह लेवल होते हैं। एक स्तर खत्म होने पर दूसरे स्तर पर जाते हैं। इसमें 20 अलग- अलग अक्षर, अंकों का इस्तेमाल होता है। बोक्वा मांसपेशियां मजबूत करता है। इसका फायदा यह है कि इससे दिल की बीमारियां दूर रहती हैं। इसमें हर समय इंस्ट्रक्टर से मदद की जरूरत नहीं होती। एक बार स्टेप्स सीख कर खुद भी कर सकते हैं। बोक्वा दो शब्द बो यानि बॉक्सिंग और क्वा यानि अफ्रीकन

शरीर के हर हिस्से का व्यायाम

बोक्वा जुम्बा और एरोबिक्स का मिश्रण है। इस शैली में तेज संगीत में 1, 3, 6, ए, एल जैसे अक्षर व्यायाम करते हुए बनाने होते हैं। इसमें शरीर के हर हिस्से का व्यायाम होता है।

Published on:
10 Oct 2018 06:03 pm