अजब गजब

लगातार 5 साल घोड़ी, बकरी, और डॉगी से बनाते रहे संबंध, कोर्ट ने सुनाई 41 साल जेल की सजा

जज ने भी मामले को घिनौना बताया है। आरोपियों पर सख़्त सज़ा की मांग की गई थी। कोर्ट ने मामले पर कोई रियायत नहीं बरती।
2 min read
• •
Updated: 28 Apr 2019, 4:02 PM IST
लगातार 5 साल घोड़ी, बकरी, और डॉगी से बनाते रहे संबंध, कोर्ट ने सुनाई 41 साल जेल की सजा
लगातार 5 साल घोड़ी, बकरी, और डॉगी से बनाते रहे संबंध, कोर्ट ने सुनाई 41 साल जेल की सजा

नई दिल्ली।अमेरिका के पेन्सिल्वेनिया स्थित क्लिअरफील्ड काउंटी का एक अजीबो-ग़रीब मामला सामने आया है। यहां तीन लोगों को घोड़ी, बकरी और कुत्ते जैसे बेजुबान जानवरों के साथ लंबे वक्त तक संबंध बनाने के आरोप में अदालत ने 20 से 41 साल तक जेल की सजा सुनाई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने इस बात को कबूल किया है कि वो पिछले काफी समय से फार्म की घोड़ी, बकरी और कुत्ते के साथ संबंध बना रहे थे।

घटना को अंजाम देने वाले पहले आरोपी का नाम मैथ्यू ब्रुबेकर जो 31 वर्ष का है, दूसरा मार्क मिसनिकोफ जिसकी उम्र 34 साल है और तीसरा आरोपी टेरी वालेस जो 41 साल का है। एक आरोपी मार्क ने माना कि उसने कई बार घोड़ी से संबंध बनाए और इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया जिसपर तीनों ने खेद भी जताया है।

आरोपियों के वकील ने कोर्ट से अपील की थी की तीनों का कोई आपराधिक रिकोर्ड नही है इसलिए सज़ा में रियायत बरती जाए लेकिन जज ने पूरे मामले को घिनौना करार दिया। मामले पर जांच अधिकारियों का कहना था कि ये जानवरों के साथ गलत व्यवहार का सबसे घिनौना मामला है। इस घटना के बाद अमेरिका में जानवरों से जुड़े संगठनों ने अपना गुस्सा भी जताया था और अदालत से कड़ी सज़ा की मांग की थी। जांच अधिकारियों का कहना था कि उन्हे फार्म में एक नाबालिग भी मिला लेकिन वो नहीं जानते कि उसके साथ भी ऐसा गलत व्यवहार हुआ है या नहीं।

Updated on:
28 Apr 2019, 4:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते